सड़क हादसे में मजदूर की मौत, परिवार में मचा कोहराम
सड़क हादसे में मजदूर की मौत, परिवार में मचा कोहरामसड़क हादसे में मजदूर की मौत, परिवार में मचा कोहरामसड़क हादसे में मजदूर की मौत, परिवार में मचा कोहरा
अहमदगढ़ थाना क्षेत्र में रविवार देर शाम हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार ग्राम फुलवरी पूठरी कलां निवासी मुकेश पुत्र नीरोत्तम 45 वर्ष करकोरा महाराजपुर क्षेत्र में मेहनत-मजदूरी करने के बाद बाइक से अपने गांव लौट रहा था। इसी दौरान पूठरी कलां के पास किसी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी।टक्कर इतनी जोरदार थी कि मुकेश गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर एकत्र हो गई।
अहमदगढ़ थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी हुई है। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना प्रभारी विशंभर दयाल ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।


