युवक की सड़क हादसे में मौत 

युवक की सड़क हादसे में मौत 

संक्षेप:

Bulandsehar News - जाटवान के रहने वाले 23 वर्षीय विवेक की नोएडा में सड़क हादसे में मौत हो गई। वह बाइक से लौटते समय अज्ञात वाहन की टक्कर का शिकार हुआ। गंभीर रूप से घायल होने के बाद उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया,...

Aug 03, 2025 01:15 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बुलंदशहर
share

कस्बे के मौहल्ला जाटवान निवासी युवक की नोएडा में सड़क हादसे में मौत हो गई। मौहल्ला निवासी विवेक 23 वर्ष पुत्र रोहतास सिंह नोएडा में गाड़ी चलाता था। शुक्रवार शाम युवक बाइक से लौट रहा था। नोएडा में अज्ञात वाहन ने बाइक को जबरदस्त टक्कर मार दी। जिससे विवेक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे आसपास के लोगों ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई। मौत की सूचना से परिवार में कोहराम मच गया। शनिवार देर शाम युवक का शव कस्बे में पहुंचा।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।