बेटी की शादी का सामान लेकर आ रहे पिता की सड़क हादसे में मौत
Bulandsehar News - बेटी की शादी का सामान लेकर आ रहे पिता की सड़क हादसे में मौतबेटी की शादी का सामान लेकर आ रहे पिता की सड़क हादसे में मौतबेटी की शादी का सामान लेकर आ रहे

औरंगाबाद थाना क्षेत्र में बेटी की शादी का सामान लेकर लौट रहे पिता की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उसकी बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। मृतक की बेटी को निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है। वहीं, पिता की मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया। घर पर शादी की खुशियां मातम में बदल गई। प्राप्त जानकारी के मुताबिक नरसेना थाना क्षेत्र के गांव दौलतपुर कलां निवासी सुरेश (50 वर्ष) पुत्र टीका नोएडा में छोले भठूरे की ठेली लगाकर अपने परिवार का पालन पोषण कर रहे थे। उनकी पांच बेटी और एक बेटा है।
पांच बेटियों में से तीन की शादी हो चुकी है। आगामी 11 मार्च को उनकी बेटी अंजलि की शादी थी। उन्होंने बेटी की शादी में दिया जाने वाला सामान नोएडा से ही खरीद लिया था। शनिवार की सुबह सुरेश की पत्नी बीना देवी और बेटा विकास, पुत्रवधू राखी पिकअप गाड़ी में दहेज का सामान भरवा कर गाड़ी से ही लौट रहे थे। सुरेश और उनकी बेटी अंजलि गाड़ी के पीछे-पीछे बाइक से चल रहे थे। औरंगाबाद थाना क्षेत्र में मंडी के समीप ट्रक की बाइक से टक्कर हो गई। टक्कर होते ही बाइक सवार सुरेश और उनकी बेटी अंजलि गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने घायलों को नजदीकी अस्पताल भिजवाया। जहां से उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। चिकित्सक ने सुरेश को मृत घोषित कर दिया जबकि अंजलि का बुलंदशहर के निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। वहीं सुरेश की मौत होने से परिजनों में कोहराम मच गया। जिस घर में बेटी की शादी की तैयारी चल रही थी। पिता की मौत से खुशियां माता में बदल गई। पूरा माहौल गमगीन हो गया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



