हादसा : बाइकों की भिड़ंत में दो की मौत

Feb 12, 2026 11:05 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बुलंदशहर
share

Bulandsehar News - खुर्जा-झाझर मार्ग पर मधुपुरा गांव के निकट बृहस्पतिवार सुबह दो बाइकों की टक्कर में दोनों चालकों की मौत हो गई। प्रताप ने बताया कि उसके बड़े भाई जितेंद्र पॉटरी फैक्टरी जा रहे थे। दूसरी बाइक पर भागेश्वर अपनी पत्नी और बेटे के साथ थे। हादसे के बाद दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनकी मौत हो गई।

हादसा : बाइकों की भिड़ंत में दो की मौत

खुर्जा, संवाददाता। खुर्जा-झाझर मार्ग पर मधुपुरा गांव के निकट बृहस्पतिवार सुबह आमने-सामने दो बाइकों की टक्कर हो गई। इसमें दोनों बाइक सवार चालकों की मौत हो गई। वहीं, पुलिस ने हादसे के बाद परिजनों को जानकारी दी। सूचना मिलते ही परिजन जटिया अस्पताल पहुंच गए। सनैता भाईपुर गांव निवासी प्रताप ने बताया कि उनके बड़े भाई जितेंद्र (42 वर्ष) खुर्जा जंक्शन मार्ग स्थित पॉटरी में मजदूरी करते थे। बृहस्पतिवार सुबह रोजाना की तरह बाइक पर सवार होकर पॉटरी फैक्टरी जा रहे थे। जब वह खुर्जा झाझर मार्ग पर मधुपुरा गांव के निकट पहुंचे, तभी सामने से तेज गति से आ रहे बाइक सवार से उनकी टक्कर हो गई।

दूसरी बाइक पर छतारी क्षेत्र के मोहम्मपुर खुर्द गांव निवासी भागेश्वर (54 वर्ष) अपनी पत्नी उर्मीला और दस साल के बच्चे माधव के साथ थे। हादसे में जितेंद्र और भागेश्वर गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने हादसे की सूचना स्थानीय पुलिस को दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने जितेंद्र और भागेश्वर को मृत घोषित कर दिया।पुलिस ने इसके बाद दोनों के परिजनों को हादसे की जानकारी दी। अस्पताल में भागेश्वर की मौत की जानकारी मिलते ही उनकी पत्नी उर्मिला और मासूम बच्चा माधव बिलख कर रोने लगे। दोनों मृतकों के परिवार के लोग अस्पताल में आ गए। पुलिस ने सबको कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ शोभित अत्री ने बताया कि सड़क हादसे में दो बाइक आपस में टकरा गई थी। जिसमें दोनों ही बाइक चालकों की मौत हुई है। फिलहाल किसी भी पक्ष से कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।