फालोअप : गमगीन माहौल में किशोरी और युवक का अंतिम संस्कार, गांव में पसरा मातम

Newswrap हिन्दुस्तान, बुलंदशहर
share

Bulandsehar News - फालोअप : गमगीन माहौल में किशोरी और युवक का अंतिम संस्कार, गांव में पसरा मातम

फालोअप : गमगीन माहौल में किशोरी और युवक का अंतिम संस्कार, गांव में पसरा मातम

क्षेत्र के गांव गंगापुर निवासी किशोरी और आरोपी युवक गगन का शनिवार को गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया गया। पोस्टमार्टम के बाद दोनों के शवों का अंतिम संस्कार कर्णवास गंगा घाट पर परिजनों और ग्रामीणों की मौजूदगी में किया गया। इस दौरान पूरे गांव में शोक छा गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। बताया गया कि किशोरी और गगन 27 मई से लापता थे। परिजनों द्वारा उनकी तलाश की जा रही थी। शुक्रवार को दोनों के शव नरोरा थाना क्षेत्र के ग्राम पिलखना के निकट जंगल में एक पेड़ पर लटके हुए मिले थे। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। किशोरी के भाई ने गगन के खिलाफ किशोरी को भगा ले जाने का मुकदमा दर्ज कराया था。

अंतिम संस्कार की प्रक्रिया

शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचे तो बड़ी संख्या में ग्रामीण अंतिम दर्शन के लिए एकत्र हो गए। इसके बाद दोनों का अंतिम संस्कार कर्णवास गंगा तट पर किया गया। अंतिम यात्रा में शामिल लोगों की आंखें नम थीं और पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल बना रहा।

Voice of UP

पुलिस की जांच

पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है तथा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

किशोरी और गगन कब से लापता थे?
किशोरी और गगन 27 मई से लापता थे।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।