युवती को जिंदा जलाने में 25 हजार के इनामी का कोर्ट में सरेंडर

हिन्दुस्तान, बुलंदशहर
Follow us on Google News
share

अहमदगढ़ के गांव सालवानपुर में एक युवती को उसके प्रेमी और परिवार द्वारा पेट्रोल डालकर जलाने के बाद गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने मुख्य आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक अन्य आरोपी ने न्यायालय में आत्मसमर्पण किया है।

युवती को जिंदा जलाने में 25 हजार के इनामी का कोर्ट में सरेंडर

अहमदगढ़ क्षेत्र के गांव सालवानपुर में करीब डेढ़ सप्ताह पूर्व युवती को पेट्रोल डालकर जलाने के बाद उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई थी। मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि एक अन्य इनामी आरोपी ने न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है। जानकारी के अनुसार शिकारपुर से गांव सालवानपुर आई युवती पर उसके प्रेमी, भाई, दो बहनों एवं माता ने मिलकर पेट्रोल डालकर आग लगा दी थी। थाना अहमदगढ़ पुलिस ने गंभीर रूप से झुलसी युवती को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया था, जहां उपचार के दौरान मंगलवार को उसकी मृत्यु हो गई।

मृतका के पिता की तहरीर पर थाना अहमदगढ़ में प्रेमी और उसके भाई, दो बहनों एवं मां के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया था। घटना के करीब डेढ़ सप्ताह बीत जाने के बाद भी सभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। थाना उपनिरीक्षक जीत सिंह ने बताया कि 25 हजार रुपये के इनामी मुख्य आरोपी प्रेमी आशीष को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। अब 25 हजार रुपये के दूसरे इनामी विवेक ने न्यायालय में सरेंडर कर दिया है। शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार सुरागकशी और दबिश दे रही हैं। जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।