हादसा : सीढ़ियों से गिरकर अधेड़ की मौत

Mar 03, 2026 10:30 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बुलंदशहर
share

Bulandsehar News - स्याना, संवाददाता। मंगलवार को नगर के मुख्य बाजार स्थित एक दुकान पर सीढ़ियों से गिरने के कारण एक अधेड़ की दर्दनाक मौत हो गई। घटना से बाजार क्षेत्र में

हादसा : सीढ़ियों से गिरकर अधेड़ की मौत

मंगलवार को नगर के मुख्य बाजार स्थित एक दुकान पर सीढ़ियों से गिरने के कारण एक अधेड़ की दर्दनाक मौत हो गई। घटना से बाजार क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। जानकारी के अनुसार 45 वर्षीय दिनेश बाजार में एक परचून की दुकान पर काम करता था। मंगलवार सुबह वह रोजाना की तरह दुकान पर काम कर रहा था। इसी दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह सीढ़ियों से नीचे गिर पड़ा। गिरने से उसे गंभीर चोटें आईं। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल उसे उपचार के लिए नगर के सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक पूछताछ की। कोतवाली प्रभारी यज्ञदत्त शर्मा ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रथम दृष्टया मामला दुर्घटना का प्रतीत हो रहा है। मामले की जांच की जा रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।