बुलंदशहर: ट्रक और ट्रैक्टर की भिड़ंत में दो ड्राइवरों की मौत

Newswrap हिन्दुस्तान, बुलंदशहर
share

Bulandsehar News - जहांगीराबाद कोतवाली क्षेत्र में खालौर स्टेडियम के पास शुक्रवार सुबह एक हादसा हुआ। अनूपशहर-बुलंदशहर रोड पर ट्रक और ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर में दोनों ड्राइवरों की मौत हो गई। ट्रैक्टर में सीमेंट और ट्रक में चावल भरा हुआ था। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया और शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

बुलंदशहर: ट्रक और ट्रैक्टर की भिड़ंत में दो ड्राइवरों की मौत

जहांगीराबाद कोतवाली क्षेत्र में खालौर स्टेडियम के पास शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ। अनूपशहर-बुलंदशहर रोड पर एक ट्रक और ट्रैक्टर-ट्राली की आमने-सामने टक्कर हो गई, जिसमें दोनों ड्राइवरों की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, ट्रैक्टर-ट्राली में सीमेंट भरा हुआ था और वह बुलंदशहर की ओर जा रहा था, जबकि ट्रक में चावल भरा हुआ था और वह अनूपशहर की ओर आ रहा था। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रैक्टर के परखच्चे उड़ गए। ट्रैक्टर ड्राइवर गिरीश यादव (25 वर्ष) पुत्र महिपाल सिंह, निवासी रघुनाथपुर, थाना केला देवी, जिला संभल की सीएचसी ले जाते समय मौत हो गई, जबकि ट्रक ड्राइवर महेंद्र सिंह (50 वर्ष) पुत्र कुवंरपाल सिंह, निवासी लछोई, थाना जहांगीराबाद की मेरठ के हायर सेंटर ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को सीएचसी पहुंचाया और रास्ते को खुलवाया। शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।कोतवाली प्रभारी संजेश कुमार ने बताया कि मृतकों का शव पोस्टमार्टम को भेजा गया है। तहरीर लेकर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।