Bulandsehar News: हादसा : ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, चालक की दबकर मौके पर मौत

हिन्दुस्तान, बुलंदशहर
Follow us on Google News
share

Bulandsehar News: अहमदगढ़ के ग्राम मुमरेजपुर में शुक्रवार को एक ईंट भट्ठे पर दर्दनाक हादसा हुआ। अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई, जिससे 45 वर्षीय चालक दिनेश की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटना की जांच जारी है।

Bulandsehar News: हादसा : ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, चालक की दबकर मौके पर मौत

Bulandsehar News: अहमदगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम मुमरेजपुर स्थित एक ईंट भट्ठे पर शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे चालक ट्रॉली के नीचे दब गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, मृतक चालक दिनेश पुत्र राम सिंह, 45 वर्ष निवासी ग्राम मुमरेजपुर, थाना अहमदगढ़, ट्रैक्टर-ट्रॉली में ईंटें भरकर दूसरे गांव की ओर जा रहा था। इसी दौरान ईंट भट्ठे पर ट्रैक्टर-ट्रॉली ईंटों के ढेर पर चढ़ गई, जिससे चालक संतुलन खो बैठा और ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में दिनेश ट्रॉली के नीचे दब गया, जिससे उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई।घटना

की सूचना मिलते ही अहमदगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से चालक के शव को बाहर निकलवाया। पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUttar-pradesh NewsBulandsehar NewsBulandsehar News: हादसा : ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, चालक की दबकर मौके पर मौत