Bulandsehar News: बुलंदशहर: बदरपुर भरा डंपर झोंपड़ी पर पलटा, 8 वर्षीय बालक की मौत, दो घायल
Bulandsehar News: अनूपशहर में निर्माणाधीन सीसी रोड के लिए बदरपुर उतार रहे डंपर पलटने से एक परिवार दब गया। 8 वर्षीय मनीष की मौत हो गई, जबकि उसके माता-पिता घायल हो गए। प्रशासन ने रेस्क्यू अभियान चलाया और मनीष को गंभीर अवस्था में निकाला, लेकिन उसे अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया।

Bulandsehar News: अनूपशहर में निर्माणाधीन सीसी रोड के लिए बदरपुर उतार रहे डंपर पलट जाने से भूभड़िया की झोपड़ी में चाय पी रहा परिवार दब गया। जिसमें 8 वर्षीय की मौत हो गई। बच्चे को रेस्क्यू कर निकाला। जबकि पति-पत्नी घायल हो गए। अनूपशहर में डिग्री कालेज के निकट पालिका द्वारा सीसी रोड का निर्माण कराया जा रहा है।शनिवार सुबह लगभग 7:30 बजे 18 टायर का डंपर बदरपुर खलाने के लिए कार्य कर रहा था। अचानक डंपर पूरी तरह से निकट में रह रहे भूभडिया की झोंपड़ी पर पलट गया। जिससे झोंपड़ी में चाय पी रहे 40 वर्षीय मैना, 35 वर्षीया उसकी पत्नी निर्मला, 8 वर्षीय बेटा मनीष चपेट में आ गए।
मैना तथा निर्मला बमुश्किल बाहर निकल आए। किंतु 8 वर्षीय पुत्र मनीष को नहीं निकाला जा सका है। प्रशासन ने जेसीबी से पलटे हुए डंपर को सीधा करने का प्रयास किया। कड़ी मशक्कत के बाद रेस्क्यू कर मनीष को गंभीर अवस्था में निकाला गया। अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।एसडीएम अरुण कुमार वर्मा और सीओ भरत सोनकर ने बताया कि पीड़ित परिवार की हर संभव सहायता की जाएगी।

