कैन्टर व बाइक की भिड़ंत में बाईक सवार मासूम की मौत

हिन्दुस्तान, बुलंदशहर
Follow us on Google News
share

कैन्टर व बाइक की भिड़ंत में बाईक सवार मासूम की मौत

कैन्टर व बाइक की भिड़ंत में बाईक सवार मासूम की मौत

खुर्जा- छतारी-मार्ग पर करौरा गेट के सामने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। बाइक पर बैठे 4 वर्षीय मासूम अमोघ की मौत हो गई। हादसे में बाइक चला रहे कुलदीप तथा उसकी पत्नी कुंतेश घायल हो गईं। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। बुधवार शाम को दंपति अपने बेटे के साथ अपनी ससुराल रोशन नगला जनपद अलीगढ़ से वापस गांव सुराना थाना मोदीनगर गाजियाबाद के लिए लौट रहे थे। उनकी बाइक में पीछे से आ रहे अनियंत्रित कैंंन्टर ने टक्कर मार दी । जिसमें मासूम की मृत्यु हो गई व उनकी पत्नी घायल हो गई।

मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भेज दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि कैंटर को कब्जे में ले लिया है। मौके से चालक फरार हो गया। अभी तहरीर नहीं मिली है।

इस खबर पर आपकी क्या राय है?

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।