Bulandsehar News: इकलौते बेटे की चिता से अस्थियां लेकर लौट रहे पिता की सड़क हादसे में मौत

हिन्दुस्तान, बुलंदशहर
share

Bulandsehar News: इकलौते बेटे की चिता से अस्थियां लेकर लौट रहे पिता की सड़क हादसे में मौत

इकलौते बेटे की चिता से अस्थियां लेकर लौट रहे पिता की सड़क हादसे में मौत
इकलौते बेटे की चिता से अस्थियां लेकर लौट रहे पिता की सड़क हादसे में मौत

Bulandsehar News: सिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र में नेशनल हाईवे-34 पर बिलसुरी फ्लाईओवर के पास बेटे की चिता से अस्थियां लेकर घर लौट रहे 75 वर्षीय पिता को कार ने टक्कर मार दी। हादसे में वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। महज 24 घंटे के अंदर पिता-पुत्र की मौत से पूरे गांव में शोक हो गया। गांव बिलसुरी निवासी अशोक चौधरी (75 वर्ष) के 38 वर्षीय इकलौते पुत्र प्रशांत की मंगलवार को हार्टअटैक से मौत हो गई थी। बुधवार को परिजन प्रशांत के अंतिम संस्कार के बाद उसकी चिता अस्थियां लेकर लौट रहे थे। इसी दौरान बिलसुरी गांव के पास फ्लाईओवर के निकट सड़क पार करते समय प्रशांत के पिता अशोक चौधरी को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी।

हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

24 घंटे में पिता-पुत्र की मौत से कोहराम

एक ही परिवार में 24 घंटे के अंदर पिता और इकलौते पुत्र की मौत की खबर से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना से बिलसुरी गांव में भी मातम छा गया।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsबुलंदशहरBulandsehar News: इकलौते बेटे की चिता से अस्थियां लेकर लौट रहे पिता की सड़क हादसे में मौत