हाईवे पर ‘स्टंटबाजी’ कर नियमों को ठेंगा दिखा रहे रीलबाज
Bulandsehar News - हाईवे पर ‘स्टंटबाजी’ कर नियमों को ठेंगा दिखा रहे रीलबाजहाईवे पर ‘स्टंटबाजी’ कर नियमों ठेंगा दिखा रहे रीलबाजहाईवे पर ‘स्टंटबाजी’ कर नियमों ठेंगा दिखा र
पुलिस प्रशासन के सख्त निर्देशों के बावजूद यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। स्टेट हाईवे पर बाइक सवार युवाओं द्वारा रील बनाई जा रही है। बिना हेलमेट, बिना हाई-सिक्योरिटी नंबर प्लेट और वाहनों पर जाति सूचक शब्द लिखकर उत्पात मचाया जा रहा है। पुलिस मामले से अनभिज्ञ बनी हुई है। सोशल मीडिया के ट्विटर अकाउंट पर हिंदूवादी महिला नेत्री एवं समाजसेविका नम्रता सिंह ने की शिकायत में कहा है कि कुछ युवकों द्वारा स्टेट हाईवे पर तेज रफ्तार मोटरसाइकिलों के साथ स्टंट करते हुए रील बनाई जा रही है। यह युवक न केवल कानून को चुनौती दे रहे हैं, बल्कि अपनी और दूसरों की जान भी जोखिम में डाल रहे हैं।
चौंकाने वाली बात यह है कि इन वाहनों पर बड़े-बड़े अक्षरों में जाति लिखकर नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही है।शासन स्तर पर वाहनों पर जाति या धर्म सूचक शब्द लिखने पर पूरी तरह प्रतिबंध है। गौरतलब है कि बिना हेलमेट के रील बनाने के चक्कर में आए दिन हादसे होते हैं। पुलिस द्वारा इन युवकों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। वरिष्ठ अधिवक्ता संतोष कुमार राघव का कहना है कि सड़कें रील बनाने के लिए नहीं होती, बल्कि सुरक्षित सफर के लिए हैं। अगर समय रहते इन 'स्टंटबाजों' पर भारी जुर्माना और वाहन जब्ती जैसी सख्त कार्रवाई नहीं हुई, तो किसी बड़े हादसे से इनकार नहीं किया जा सकता है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


