त्योहारों के मद्देनजर बाजारों में ई-रिक्शा प्रवेश पर प्रतिबंध
Bulandsehar News - त्योहारों के दौरान नगर में सुरक्षा और यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए सीओ भास्कर कुमार मिश्रा ने बाजारों में ई-रिक्शा के प्रवेश पर पाबंदी लगाई है। पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है जो इस आदेश का...

आगामी त्योहारों के मद्देनजर नगर में सुरक्षा एवं यातायात की सुचारू व्यवस्था बनाए रखने के लिए सीओ भास्कर कुमार मिश्रा द्वारा महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। नगर के भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों विशेषकर बाजारों में ई-रिक्शा के प्रवेश पर पूरी तरह से पाबंदी लगाई गई है। पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है, जो ई-रिक्शाओं के प्रवेश पर विशेष नजर रखेंगे। नगर में दीपो के पर्व की श्रंखला व त्योहारों के समय बाजारों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए, प्रशासन ने यह कदम उठाया है ताकि बाजारों में लोगों की आवाजाही में किसी प्रकार की असुविधा न हो और यातायात बाधित न हो।
पुलिसकर्मियों की तैनाती बाजारों के मुख्य मार्गों पर की गई है, जो इस आदेश को लागू कराने के लिए निगरानी करेंगे। सीओ ने बताया कि यदि कोई ई-रिक्शा चालक इस आदेश का उल्लंघन करता हुआ पाया गया, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। ऐसे मामलों में चालान काटा जाएगा और जुर्माना भी लगाया जाएगा। इसके साथ ही संबंधित ई-रिक्शा को जब्त भी किया जा सकता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




