Bulandsehar News: सड़क हादसे में युवक की मौत के मामले में रिपोर्ट दर्ज

हिन्दुस्तान, बुलंदशहर
Follow us on Google News
share

Bulandsehar News: सड़क हादसे में युवक की मौत के मामले में रिपोर्ट दर्जसड़क हादसे में युवक की मौत के मामले में रिपोर्ट दर्जसड़क हादसे में युवक की मौत के मामले में रिपोर्

Bulandsehar News: सड़क हादसे में युवक की मौत के मामले में रिपोर्ट दर्ज

Bulandsehar News: कोतवाली देहात क्षेत्र में बीते दिनों सड़क हादसे में युवक की मौत के मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। आरोप है कि युवक के सड़क पार करने के दौरान ईको गाड़ी ने उसे टक्कर मार दी थी। हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है। कोतवाली देहात में ​पहासू के मोहल्ला पठान टोला निवासी पीड़ित सलमान खान पुत्र साबिर अहमद ने तहरीर देकर बताया कि 8 सितंबर को उसका भाई मोनू खान पहासू से सिकंदराबाद जाने के लिए एक ट्रक में सवार हुआ था।

कोतवाली देहात क्षेत्र में अड़ौली चौराहे पर वह ट्रक से उतरकर एक ढाबे की तरफ सड़क पार कर रहा था। उसी दौरान एक ईको वाहन के चालक ने वाहन को तेजी व लापरवाही से चलाते हुए मोनू को जोरदार टक्कर मार दी। ​घायल को आनन-फानन में एम्बुलेंस से सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से डॉक्टरों ने उसकी नाजुक हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। पीड़ित परिजन मोनू को लेकर अलीगढ़ जा रहे थे, लेकिन रास्ते में पहासू के पास ही उसने दम तोड़ दिया। ​परिजनों के अनुसार, शोकग्रस्त होने के कारण वे तुरंत थाने में सूचना नहीं दे सके थे। कोतवाली देहात पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। देहात कोतवाली प्रभारी ने बताया कि गाड़ी नंबर के आधार पर आरोपी चालक की तलाश की जा रही है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsबुलंदशहरBulandsehar News: सड़क हादसे में युवक की मौत के मामले में रिपोर्ट दर्ज