बेकाबू बाइक ने व्यापारी को रौंदा, हालत गंभीर
बेकाबू बाइक ने व्यापारी को रौंदा, हालत गंभीर

नगर के सर्राफा बाजार से अपनी दुकान बंद कर पैदल घर लौट रहे एक व्यापारी को तेज रफ्तार बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में व्यापारी गंभीर रूप से घायल हो गया।नगर कोतवाली में पीड़ित की पत्नी सोनिया बंसल, निवासी देवीपुरा-1 (लक्ष्मी निवासी के सामने) ने तहरीर देकर बताया कि उनके पति सुनील कुमार 1 मार्च को रात अपनी दुकान से पैदल मुकुट मंदिर सर्राफा बाजार से होते हुए घर लौट रहे थे। इसी दौरान सामने से बेहद तेज गति में आ रही एक बाइक के चालक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि सुनील कुमार के जांघ की हड्डी टूट गई और उन्हें शरीर के अन्य हिस्सों में भी गंभीर चोटें आई हैं।
हादसे के बाद बाइक सवार मौके से फरार हो गया। घायल को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहाँ उनका उपचार चल रहा है। नगर पुलिस ने पीड़िता सोनिया बंसल की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है और बाइक नंबर के आधार पर आरोपी की तलाश की जा रही है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


