ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बुलंदशहरभारत के साथ मिलकर म्यांमार उन्नतशील कृषि को देगा नया आयाम : ओंग थू

भारत के साथ मिलकर म्यांमार उन्नतशील कृषि को देगा नया आयाम : ओंग थू

म्यामार के केन्द्रीय कृषि, सिचाई मंत्री ओंग थू टू ने कहा कि उनके यहां भी लोकतंत्र है। लोकतंत्र वाला देश तरक्की करता...

भारत के साथ मिलकर म्यांमार उन्नतशील कृषि को देगा नया आयाम : ओंग थू
हिन्दुस्तान टीम,बुलंदशहरThu, 11 Jan 2018 10:51 PM
ऐप पर पढ़ें

म्यामार के केन्द्रीय कृषि, सिचाई मंत्री ओंग थू टू ने कहा कि उनके यहां भी लोकतंत्र है। लोकतंत्र वाला देश तरक्की करता है। हिन्दुस्तान में कृषि उत्पादन की तकनीकियों को जानकर म्यामार में उन्नतशील कृषि के उत्पादन को बढावा दिया जाएगा। ताकि दोनों देश मिलकर उन्नतिशील कृषि क्षेत्र में नए आयाम तय कर सकें।

गुरूवार को खुर्जा रोड स्थित सनसाइन इंड्रीगेटिव रूलर एग्री हब में म्यामार देश के केन्द्रीय मंत्री ओंग थू टू अपने प्रतिनिधिमंडल के साथ पहुंचे। उन्होंने कहा कि म्यामार काफी छोटा देश है। पड़ोसी होने के नाते भारत के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा हुआ। दोनों देश मिलकर किसानों की समस्याओं को दूर कर उन्हें उन्नतिशील बनाने के प्रयास में लगे हैं। ताकि कृषि के साथ किसानों को बढावा मिले। म्यामार में भारतीय राजदूत मौगवई ने कहा कि प्रधानमंत्री का सपना है कि देश के किसानों की आय दोगुनी हो। इसके लिए सरकार ठोस कदम उठाकर उन्नतिशील कृषि के साथ उत्पादकों को बढावा दे रही है। म्यामार के कृषि निदेशक डॉ. वाई ई टिंट टू आदि ने भी विचार रखे। इसके बाद प्रतिनिधिमंडल के साथ म्यामार के केन्द्रीय कृषि मंत्री ने फार्म हाउस पर उन्नतिशील विलायती गाजर समेत विभिन्न वैरायटी की गाजर के उत्पाद, स्टारेज आदि की सभी तकनीकियों की जानकारी ली, जिसके बाद केन्द्रीय मंत्री ने ऐसी उन्नतिशील गाजर की वैरायटी व उत्पादन के लिए फार्म संचालकों को बधाई दी। कहा कि इसी तकनीकि को म्यामार में लागू कर किसानों को सब्जी उत्पादन के लिए बढ़ावा दिया जाएगा। इससे पूर्व सनसाइन फार्म के डायरेक्टर कर्नल सुभाष देशवाल ने केन्द्रीय मंत्री को बुके व शॉल ओढाकर स्वागत किया। प्रतिनिधिमंडल में शामिल कृषि निदेशक, भारतीय राजदूत आदि सदस्यों का लाल सिंह यादव और अशोक देशवाल आदि ने स्वागत किया। इस मौके पर तहसीलदार इंद्रनंदन सिंह, भरत प्रधान, जगदीश राजौरा, रामपाल अधाना, राज सिंह प्रधान, राजीव देशवाल, संदीप देशवाल समेत गाजर उत्पादन से जुड़े क्षेत्रीय किसान मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें