बुलंदशहर: काम की तलाश में शाहजहांपुर से आए दो युवकों की सड़क हादसे में मौत
बुलंदशहर में बुधवार रात तीन युवकों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल में उपचार के दौरान दो युवकों, श्याम सुंदर और संजू, को मृत घोषित कर दिया गया। सभी युवक काम की तलाश में शाहजहांपुर से आए थे। एक अन्य युवक राहुल का इलाज जारी है।

बुलंदशहर। सिकंदराबाद औद्योगिक क्षेत्र में बुधवार की देर रात पैदल जा रहे तीन युवकों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिसमें तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने सरकारी अस्पताल भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने शाहजहांपुर के दो युवकों को मृत घोषित कर दिया। उक्त युवक काम की तलाश में शाहजहांपुर जनपद से बुलंदशहर आए थे। जोखाबाद पुलिस चौकी प्रभारी हरेंद्र सिंह ने बताया कि बुधवार की रात करीब 12:30 बजे अज्ञात वाहन ने तीन युवकों को टक्कर मार दी। जिसमें वे तीनों घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें सरकारी अस्पताल उपचार के लिए पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने दो युवकों को मृत घोषित कर दिया ।मृतकों
में श्याम सुंदर (25 वर्ष ) पुत्र परमेश्वर व संजू (22 वर्ष) पुत्र गंगादीन निवासी गांव खूंटा नगला कोतवाली जलालाबाद जनपद शाहजहांपुर शामिल हैं। वहीं, राहुल का घायल अवस्था मे उपचार चल रहा है। बताया कि मृतकों के साथी गोपालपुर सरकारी कॉलोनी में रहते हैं। मृतक शाहजहांपुर से काम की तलाश में सिकंदराबाद आए थे। वे बस से उतरकर पैदल अपने साथियों के साथ गोपालपुर जा रहे थे। इसी दौरान अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज परिजनों को सूचना दे दी गई।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


