Bulandsehar News: प्रतिपाल हत्याकांड में तीन सगे भाईयों को उम्रकैद

हिन्दुस्तान, बुलंदशहर
Follow us on Google News
share

Bulandsehar News: न्यायाधीश ने एक अभियुक्त पर 32 हजार और अन्य दो अभियुक्तों पर 30-30 हजार रुपये का अर्थदंड लगाया-न्यायाधीश ने एक अभियुक्त पर 32 हजार और अन्य दो अभियुक्त

Bulandsehar News: प्रतिपाल हत्याकांड में तीन सगे भाईयों को उम्रकैद

Bulandsehar News: अपर सत्र न्यायाधीश/फास्ट ट्रैक कोर्ट संख्या-2 मनोज कुमार शासन ने वर्ष 2022 को गुलावठी क्षेत्र में हुए प्रतिपाल हत्याकांड में तीन सगे भाईयों को उम्रकैद की सजा सुनाई है। न्यायाधीश ने एक अभियुक्त पर 32 हजार और अन्य दो अभियुक्तों पर 30-30 हजार रुपये का अर्थदंड लगाया है। सोमवार को अभियोजक देवेंद्र सिंह माहुर ने बताया कि वर्ष 2022 को गुलावठी क्षेत्र में मेरठ निवासी वादी शौकित चौहान के मामा प्रतिपाल की चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। 3 नवंबर 2022 को थाना गुलावठी पर आरोपी धीरु उर्फ धीरज पुत्र महेन्द्र, दीपक पुत्र महेन्द्र और प्रवीण पुत्र महेन्द्र निवासी ग्राम फफाना(गुलावठी) के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर उनका चालान कर दिया गया और 28 फरवरी 2023 को न्यायालय में आरोप पत्र प्रेषित कर दिया गया। इस अभियोग को ऑपरेशन कन्विक्शन के अंतर्गत चिन्हित करते हुए मॉनीटरिंग सैल द्वारा न्यायालय में प्रभावी पैरवी कर अभियोजन की कार्यवाही संपन्न कराई गई। न्यायाधीश मनोज कुमार शासन ने गवाहों के बयान, साक्ष्यों का अवलोकन और दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं की दलीलों को सुनकर तीनों आरोपी भाई धीरु उर्फ धीरज, प्रवीण और दीपक को दोषी करार दिया। न्यायाधीश ने तीनों अभियुक्तों को उम्रकैद की सजा सुनाई है। इसके साथ ही अभियुक्त दीपक पर 32 हजार रुपये अर्थदंड एवं अभियुक्त धीरु उर्फ धीरज एवं प्रवीण पर 30-30 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है।

Anil Sharma

लेखक के बारे में

Anil Sharma

शॉर्ट बायो:
अनिल शर्मा पिछले 23 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में हिन्दुस्तान बुलंदशहर में ब्यूरो प्रभारी के रूप में कार्य रहे हैं।

परिचय एवं अनुभव
अनिल शर्मा भारतीय मीडिया जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान में (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) बुलंदशहर ब्यूरो प्रभारी के रूप में काम कर रहे हैं। राजनीतिक, सामाजिक एवं विभिन्न क्षेत्रों में रिपोर्टिंग भी करते हैं।

कॅरियर का सफर
अनिल शर्मा ने अपने कॅरियर की शुरुआत 2002 में दैनिक जागरण अखबार से की। यहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2008 में हिन्दुस्तान के साथ जुड़े। दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान दोनों ही समाचार पत्रों में राजनीति, शिक्षा,धर्म बीट पर काम करने का मौका मिला।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
एमए हिंदी, राजनीति शास्त्र, समाजशास्त्र, बीएड के साथ-साथ पत्रकारिता में स्नातकोत्तर होने से अनिल शर्मा को पत्रकारिता का विशेष संयोजन मिला। इसी वजह से वह शिक्षा, इनोवेशन, राजनीति विश्लेषण पर केंद्रित स्टोरीज़ लिख रहे हैं।

पत्रकारिता और लक्ष्य
विकास, समाज, अपराध, राजनीति से जुड़े विषयों पर अनिल शर्मा की गहरी समझ है। विकास, अपराध, राजनीति में उन्होंने अनेक एक्सक्लूसिव स्टोरी ब्रेक की हैं। अनिल का मानना है कि पत्रकारिता की नींव तथ्यपरकता और विश्वसनीयता के साथ सटीक सूचना देने पर केंद्रित है। इसी को केंद्रित करते हुए उनका लक्ष्य पाठकों को सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।