Hindi NewsUttar-pradesh NewsBulandsehar NewsThree Arrested in Sufiyan Murder Case Linked to Former MLA Haji Aleem s Nephew
सुफियान हत्याकांड में तीन अज्ञात आरोपी पकड़े गए, अन्य की तलाश में दबिश

सुफियान हत्याकांड में तीन अज्ञात आरोपी पकड़े गए, अन्य की तलाश में दबिश

संक्षेप:

Bulandsehar News - कोतवाली देहात पुलिस ने पूर्व विधायक हाजी अलीम के भतीजे सुफियान की हत्या के मामले में तीन अज्ञात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 4 जनवरी को मामन रोड पर सुफियान की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने पहले से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था और अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

Jan 12, 2026 08:31 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बुलंदशहर
share Share
Follow Us on

कोतवाली देहात पुलिस ने पूर्व विधायक मरहूम हाजी अलीम के भतीजे सुफियान हत्याकांड में तीन अज्ञात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश में दबिशें दी जा रही है। इस मामले में तीन आरोपियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। सोमवार को एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि चार जनवरी की रात को हमलावरों ने मामन रोड पर नीमखेड़ा गांव के पास बाग की कदमों से पैमाइश करते समय हुई मारपीट में पूर्व विधायक हाजी अलीम के भतीजे सुफियान की पीटकर हत्या कर दी थी, जबकि उसके भाई अकरम को घायल कर दिया था।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

आरोपी मृतक का मोबाइल और अकरम की लाइसेंसी पिस्टल भी लूट ले गए थे। इस मामले में मृतक सुफियान के भाई मोहम्मद हुजेफा ने चार नामजद सहित आठ आरोपियों के खिलाफ थाना कोतवाली देहात पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। एसएसपी ने बताया कि पुलिस मुख्य आरोपी भाजपा नेता पिन्टू और उसके भाई बबलू एवं भूरा को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। सोमवार को पुलिस ने विवेचना के दौरान प्रकाश में आए प्रिंस उर्फ छोटू व गुल्ला उर्फ प्रवीण पुत्र बबलू और समीर पुत्र मोहम्मद रफीक निवासी गांव नीमखेडा को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त दो डंडा और सरिया बरामद की है। एसएसपी ने बताया कि उक्त मामले की नामजद वांछित आरोपी तेजपाल पुत्र धर्मपाल और जांच के दौरान प्रकाश में आए आशू शर्मा पुत्र प्रवेश शर्मा एवं बोबी पुत्र आजाद निवासी गांव नीमखेडा की तलाश में पुलिस उनके संभावित स्थानों पर दबिश दे रही है, जिन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।