अनूपशहर में ईद उल-अजहा पर अल्लाह के सजदे में झुके हजारों सिर

हिन्दुस्तान, बुलंदशहर
Follow us on Google News
share

ईद उल-अजहा पर हजारों मुसलमानों ने मलकपुर रोड स्थित ईदगाह में नमाज अदाकार की। इमाम मोहम्मद सिराज ने नमाज पढ़ाई और सभी से सरकार की गाइडलाइन का पालन करने की अपील की। इस मौके पर पालिका अध्यक्ष बृजेश गोयल और अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

अनूपशहर में ईद उल-अजहा पर अल्लाह के सजदे में झुके हजारों सिर

ईद उल-अजहा पर हजारों मुसलमानों ने एक साथ ईदगाह में नमाज अदाकार देश में अमन शांति की दुआ मांगी। और एक दूसरे को मुबारकबाद दी। गुरुवार को सुबह मलकपुर रोड पर स्थित ईदगाह परिसर में भारी पुलिस व्यवस्था के बीच हजारों मुसलमानों ने एक साथ नमाज पढ़ कर देश में अमन शांति की दुआ मांगी। नमाज शहर इमाम मोहम्मद सिराज ने अदा कराई और लोगों से अनुरोध किया कि वह सरकार द्वारा दी गई गाइडलाइन का पालन करते हुए त्योहार मनाए। इस मौके पर पालिका अध्यक्ष बृजेश गोयल ने सभी को बधाई दी। कोतवाली प्रभारी जितेंद्र कुमार दुबे, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका गार्गी त्यागी मौके पर मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।