ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बुलंदशहरआग लगने से घर में रखा हजारों का सामान जलकर राख

आग लगने से घर में रखा हजारों का सामान जलकर राख

आग लगने से घर में रखा हजारों का सामान जलकर राखआग लगने से घर में रखा हजारों का सामान जलकर राखआग लगने से घर में रखा हजारों का सामान जलकर राखआग लगने से...

आग लगने से घर में रखा हजारों का सामान जलकर राख
हिन्दुस्तान टीम,बुलंदशहरTue, 03 Nov 2020 06:08 PM
ऐप पर पढ़ें

खुर्जा। संवाददाता

क्षेत्र के मोहल्ला भीम नगर में एक घर में अचानक आग लग गई। जिसके चलते कमरे में रखा हजारों का सामान जलकर राख हो गया। लोगों ने कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया। रविवार की रात कोतवाली खुर्जा नगर क्षेत्र के मोहल्ला भीम नगर निवासी वसंता अपने परिजनों के साथ घर पर सो रहा था। इस दौरान एक कमरे में अचानक आग लग गई। आग लगने पर वसंता और उसके परिवार के सदस्य जाग गए। जिसके बाद वह शोर मचाते हुए घर से बाहर से बाहर आ गए। मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। जिसके बाद उन्होंने कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया। आग की चपेट में आने से कमरे में रखा सोफा, चारपाई, फ्रिज आदि सहित हजारों रुपये का सामान जल गया। कमरे में आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें