फाल्गुन पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने किया गंगा स्नान
Bulandsehar News - फाल्गुन पूर्णिमा पर, हजारों श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाई और मनौतियां मांगी। श्रद्धालुओं ने पुरोहितों से संस्कार करवाए और गरीबों को भोजन कराया। नगर के विभिन्न घाटों पर गंगा स्नान का सिलसिला चलता रहा। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।
फाल्गुन पूर्णिमा पर सोमवार को दूर-दराज से आए हजारों श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाकर मनौती मांगी। श्रद्धालुओं ने पुरोहितों से विभिन्न संस्कार कराकर गरीब व साधु-संतों को भोजन कराकर दक्षिणा दी। छोटी काशी में फाल्गुन पूर्णिमा से एक दिन पूर्व ही श्रद्धालुओं ने नगर के विभिन्न स्थानों पर डेरा डाल लिया था। सोमवार को ब्रह्म मुहूर्त होते ही घंटे घड़ियालों की ध्वनि के बीच नगर के बाबा मस्तराम घाट, परशुराम घाट, त्रिवेणी घाट, शिव स्वरूप घाट पर ॐ नमः शिवाय, हर-हर गंगे के जय घोष के साथ गंगा स्नान का सिलसिला शुरू जो सांय काल तक अनवरत चलता रहा। गंगा स्नान के बाद परिवार सहित आए श्रद्धालुओं ने पुरोहितों से हवन, यगोपवित, बच्चों के मुंडन आदि संस्कार कराए।
मनौतियां पूरी होने पर श्रद्धालुओं ने भगवान सत्यनारायण कथा का श्रवण कर गरीबों को भोजन कराया दान-दक्षिण दी। शिव चौक से लेकर जाह्नवी द्वार तक तथा जेपी घाट से लेकर मस्तराम बाबा समाधि स्थल तक लगी अस्थाई दुकानों से श्रद्धालुओं ने जमकर खरीदारी की। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के प्रशासन ने गंगा तट पर तथा घाटों के मार्ग पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए। ---------
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


