बुलंदशहर : सोमवती अमावस्या पर छोटी काशी में उमड़ा आस्था का सैलाब, जाम में फंसे श्रद्धालु
सोमवती अमावस्या पर अनूपशहर में हजारों श्रद्धालुओं ने गंगा तट पर स्नान कर पुण्य अर्जित किया। सुबह से ही घाटों पर भीड़ देखी गई। श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान के बाद धार्मिक संस्कार किए, जैसे सत्यनारायण की कथा सुनना। हालाँकि, यातायात की खराबी के कारण उन्हें घाटों तक पहुँचने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।
सोमवती अमावस्या के अवसर पर सोमवार को छोटी काशी अनूपशहर में हजारों श्रद्धालुओं ने गंगा तट पर पहुंचकर आस्था की डुबकी लगाकर पुण्य लाभ अर्जित किया। अमावस्या के धार्मिक महत्व को देखते हुए सुबह से ही नगर के सभी घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। श्रद्धालुओं ने भोर होते ही हर-हर गंगे जय घोष के साथ परशुराम घाट, मस्तराम घाट, त्रिवेणी घाट, शिव स्वरूप घाट, पुल के दोनों और बने अस्थाई घाटों पर गंगा स्नान प्रारंभ किया। गंगा स्नान के उपरांत श्रद्धालुओं ने गंगा तट पर विभिन्न धार्मिक संस्कार संपन्न कराए। मनोकामना पूर्ण होने पर श्रद्धालुओं ने परिवार सहित भगवान सत्यनारायण की कथा का श्रवण का पुरोहितों से आशीर्वाद प्राप्त किया।
मां गंगा की आरती, वैदिक मंत्रों की मधुर ध्वनि से घाट भक्ति के रंग में सराबोर हो गए।
दूसरी ओर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के कारण गंगा तट की ओर जाने वाले प्रमुख मार्गों पर यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। प्रशासन की लापरवाही और अपर्याप्त यातायात प्रबंधन के चलते कई स्थानों पर घंटों जाम लगा रहा। जाम में फंसे श्रद्धालुओं को घाटों तक पहुंचने और वापस आने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। भीषण गर्मी के बावजूद श्रद्धालुओं का उत्साह और आस्था चरम पर रहा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


