Thousands of Devotees Bathe in Ganges on Somvati Amavasya for Spiritual Cleansing बुलंदशहर : सोमवती अमावस्या पर गंगा स्नान करने उमड़े श्रद्धालु, Bulandsehar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBulandsehar NewsThousands of Devotees Bathe in Ganges on Somvati Amavasya for Spiritual Cleansing

बुलंदशहर : सोमवती अमावस्या पर गंगा स्नान करने उमड़े श्रद्धालु

Bulandsehar News - बुलंदशहर में अमावस्या पर हजारों श्रद्धालुओं ने गंगा में स्नान कर पुण्य प्राप्त किया। विशेष योग के कारण इस दिन स्नान का महत्व बढ़ गया। ठंड के बावजूद श्रद्धालु गंगा तटों पर पहुंचे और पूजा अर्चना की।...

Newswrap हिन्दुस्तान, बुलंदशहरMon, 30 Dec 2024 11:57 AM
share Share
Follow Us on
बुलंदशहर : सोमवती अमावस्या पर गंगा स्नान करने उमड़े श्रद्धालु

बुलंदशहर। अमावस्या पर गंगा तटों पर हजारों श्रद्धालुओं ने गंगा में स्नान कर पुण्य लाभ अर्जित किया। सोमवती अमावस्या और इस अमावस्या पर विशेष योग होने से गंगा स्नान का और भी महत्व बढ़ गया। अहार, अनूपशहर, नरोरा, राजघाट, रामघाट, कर्णवास में गंगा स्नान करने के लिए श्रद्धालु उमड़े। कड़ाके की ठंड के बावजूद बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान किया। विद्वानों का कहना है कि वैसे तो गंगा के दर्शन मात्र से ही मुक्ति हो जाती है। यदि गंगा में स्नान कर लिया जाए तो व्यक्ति का विशेष कल्याण होता है और पाप नष्ट होते हैं। इनमें भी पूर्णिमा, अमावस्या और संक्रांति तिथियों में स्नान किया जाए तो विशेष फल मिलता है। अगर अमावस्या सोमवार की पड़ जाए तो गंगा स्नान से हजार गुना पुण्य मिलता है।

अमावस्या पर विशेष रूप से पितरों की विशेष पूजा अर्चना की तिथि है। उनकी पूजा अर्चना की जाती है। इसके चलते नरौरा क्षेत्र के गांधी घाट, बांसी घाट, नरवर घाट, राजघाट और रामघाट में श्रद्धालु गंगा स्नान किया। ठंड के बावजूद आसपास के क्षेत्र के अतरौली, अलीगढ़, मथुरा, आगरा, सांसनी, मुरादाबाद, बदायूं, बहजोई और चंदौसी आदि नगरों और ग्रामीण क्षेत्र से पहुंचे श्रद्धालुओं ने गंगा तटों पर श्रद्धा के साथ स्नान किया। गंगा स्नान के बाद पुरोहितों से धार्मिक अनुष्ठान कराए। पूजा अर्चना और दान कर पुण्य लाभ अर्जित किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।