बिजलीघर से 5 एमवीए का ट्रांसफार्मर साफ, अज्ञात के खिलाफ मुकदमा

Feb 03, 2026 11:02 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बुलंदशहर
share Share
Follow Us on

Bulandsehar News - सिकंदराबाद क्षेत्र के चन्देरू-बिल्सूरी बिजलीघर से 5 एमवीए का ट्रांसफार्मर चोरी हो गया। चोरों ने उसके नट-बोल्ट खोलकर कॉपर कॉइल और कोर चुरा लिए। घटना के बाद पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। बिजलीघर की सुरक्षा पर सवाल उठ रहे हैं, जबकि चार कर्मचारी 24 घंटे तैनात हैं।

बिजलीघर से 5 एमवीए का ट्रांसफार्मर साफ, अज्ञात के खिलाफ मुकदमा

सिकंदराबाद क्षेत्र के 33/11 केवी बिजलीघर चन्देरू-बिल्सूरी से शातिर चोरों ने भारी-भरकम 5 एमवीए के पावर ट्रांसफार्मर को निशाना बनाया। चोरों ने ट्रांसफार्मर के नट-बोल्ट खोलकर उसके भीतर से कीमती कॉपर कॉइल और कोर पार कर दी। घटना की जानकारी मिलने पर विभाग में हड़कंप मच गया। अब जेई की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जेई ज्ञानप्रकाश श्रीवास्तव की ओर से दर्ज मुकदमा में बताया कि बिजनेस प्लान के तहत हाल ही में इस बिजलीघर की क्षमता वृद्धि की गई थी, जिसमें 5 एमवीए के स्थान पर 10 एमवीए का नया ट्रांसफार्मर लगाया गया था।

पुराने ट्रांसफार्मर को बिजलीघर के यार्ड के बाहर हाईवे किनारे रखा गया था। 31 जनवरी की करीब 4:35 बजे एक किसान ने अपने गन्ने की कटाई के दौरान यार्ड के पास संदिग्ध विद्युत सामग्री देखी और इसकी सूचना बिजलीघर के सीयूजी नंबर पर दी। सूचना मिलते ही जेई ज्ञानप्रकाश श्रीवास्तव कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंचे। जांच में पाया गया कि ट्रांसफार्मर की बॉडी के नट-बोल्ट खुले हुए थे और एलटी साइड की एक कॉपर रॉड गायब थी। पास के नाले में काफी मात्रा में बिजली का तेल (ट्रांसफार्मर ऑयल) बिखरा पड़ा था। जब ट्रांसफार्मर का ढक्कन हटाकर देखा गया तो अंदर से सभी कॉपर कॉइल और कोर नदारद थे। - सुरक्षा पर उठे गंभीर सवाल हैरानी की बात यह है कि बिजलीघर के सुचारू संचालन के लिए वहां चार एसएसओ (राजकुमार टीजी-2, नितिन कुमार, नरेंद्र फौजी और रिंकू भाटी) की तैनाती है, जिनमें से कोई न कोई एक कर्मचारी 24 घंटे ड्यूटी पर रहता है। इतने भारी-भरकम उपकरण से कीमती सामान चोरी हो जाना विभागीय सुरक्षा पर बड़े सवाल खड़े कर रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है। कोट-- ट्रांसफार्मर चोरी के मामले में मुकदमा दर्ज करा दिया है। विभागीय अफसर-कर्मचारियों की संलिप्तता की जांच भी की जा रही है। - संजीव कुमार, चीफ इंजीनियर, पावर कॉरपोरेशन

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;