मंदिर का दानपात्र तोड़कर हजारों रुपये की चोरी

Newswrap हिन्दुस्तान, बुलंदशहर
share

Bulandsehar News - अहार थाना क्षेत्र के गांव चरोरा में चोरों ने दो मंदिरों को निशाना बनाया है। सोमवार रात प्राचीन शिव मंदिर से दानपात्र तोड़कर हजारों रुपये की नगदी चुराई गई। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। ग्रामीणों में रोष है और पुलिस चोर की पहचान के लिए प्रयास कर रही है।

मंदिर का दानपात्र तोड़कर हजारों रुपये की चोरी

अहार थाना क्षेत्र के गांव चरोरा में चोरों का आतंक देखने को मिल रहा है।दस दिन के भीतर चोरों ने दो मंदिरों को निशाना बनाया है। सोमवार की रात्रि में प्राचीन शिव मंदिर का दानपात्र तोड़कर हजारों रुपये की नगदी चोरी कर ली गयी।चोरी की पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गयी है,जिसकी मदद से पुलिस मामले के खुलासे के लिए लगी हुई है। अहार क्षेत्र के गांव चरोरा में आबादी के बीच बने प्राचीन शिव मंदिर में सोमवार की रात्रि में अज्ञात चोर द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिया।मंदिर की दीवार कूदकर घुसे चोर ने मंदिर में रखे दान पात्र को तोड़ते हुए उसमें रखी नगदी चोरी कर ली।मंगलवार

की सुबह जब मंदिर में पूजा करने आये श्रद्धालुओं ने दान पात्र टूटा हुआ देखा तो उन्हें मंदिर में हुई चोरी का पता चल सका।जिसके बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गयी।ग्रामीणों ने बताया कि दस दिन पूर्व गांव से बाहर बने लाखा बाबा के मंदिर से भी दो दर्जन पीतल के घन्टे व दान पात्र से नगदी चोरी की गई थी।धार्मिक स्थलों में हुई चोरी की दोनों घटनाओं को लेकर ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। थाना प्रभारी भुवनेश कुमार ने बताया कि मंदिर में लगे कैमरों के आधार पर चोर की पहचान हेतु प्रयास किया जा रहा है। चोर को जल्द ही गिरफ्तार कर घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।