Thieves Cut High Tension Line Causing Millions in Losses लाखों रुपये की हाईटेंशन लाइन काटकर ले गये चोर, Bulandsehar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBulandsehar NewsThieves Cut High Tension Line Causing Millions in Losses

लाखों रुपये की हाईटेंशन लाइन काटकर ले गये चोर

Bulandsehar News - - 750 मीटर लाइन कटने से करीब 6 लाख का नुकसानलाखों रुपये की हाईटेंशन लाइन ले गये चोरलाखों रुपये की हाईटेंशन लाइन ले गये चोरलाखों रुपये की हाईटेंशन लाइन

Newswrap हिन्दुस्तान, बुलंदशहरThu, 11 Sep 2025 06:10 PM
share Share
Follow Us on
लाखों रुपये की हाईटेंशन लाइन काटकर ले गये चोर

बीते महानविद्युत विभाग द्वारा खींची गई हाई टेंशन लाईन को चोर रात्रि में काटकर ले गये। चोरों ने कई खंबे भी गिराकर तोड़ दिये। काटी गई लाइन से लाखों का नुकसान बताया गया है। ठेकेदार द्वारा थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। चौकी क्षेत्र के अंतर्गत बुगरासी बिजलीघर के फीडर पर लगने वाले गांव बरहाना से किरयावली को अलग करने के लिये पिछले माह केबल लाईन डाली गई थी। बरहाना मार्ग से मांकड़ी मार्ग को उतरते ही किरयावली तक 9 खंबों की करीब 750 मीटर केबिल लाईन चोर काटकर ले गये। बताया कि ठेकेदार द्वारा पिछले माह लाईन खींचने के बाद ऑन रिकार्ड विभाग को सौंपी नहीं गई।

जिसके चलते उसमें अभी सप्लाई भी चालू नहीं की गई। एक ओर ग्रामीणों का आरोप है कि ठेकेदार द्वारा आधी लाईन तो पीवीसी केबिल की खींची गई लेकिन गांव की तरफ आधी लाइन नंगे तारों की खींच दी गई।बताया कि काटी गई लाइन की कीमत करीब 6 लाख रुपये है। ठेकेदार हुकम सिंह की शिकायत पर दर्ज किये गये मुकदमे के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।