ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बुलंदशहरट्रांसफॉर्मर में आग की लपटें देख मची अफरा तफरी

ट्रांसफॉर्मर में आग की लपटें देख मची अफरा तफरी

जहांगीराबाद के अहार बाईपास रोड पर रखे एक ट्रांसफॉर्मर में गुरुवार की दोपहर को आग लग गई। ट्रांसफॉर्मर में अचानक उठी आग की लपटों को देखकर अफरातफरी...

ट्रांसफॉर्मर में आग की लपटें देख मची अफरा तफरी
हिन्दुस्तान टीम,बुलंदशहरThu, 24 Jun 2021 10:20 PM
ऐप पर पढ़ें

बुलंदशहर । संवाददाता

जहांगीराबाद के अहार बाईपास रोड पर रखे एक ट्रांसफॉर्मर में गुरुवार की दोपहर को आग लग गई। ट्रांसफॉर्मर में अचानक उठी आग की लपटों को देखकर अफरातफरी मच गई। वहीं नगर में ओवरलोडिंग की समस्या के कारण बार बार हो रहे पावर कट के कारण उपभोक्ता भी बेहद परेशान हैं।

गुरुवार को नगर की नई बस्ती के निकट सड़क किनारे रखे ट्रांसफॉर्मर में तकनीकी कमी के चलते आग लग गई। जिसके कारण क्षेत्र की सप्लाई काफी देर तक बाधित रही। इस सम्बंध में टाउन बिजली घर पर तैनात अंवर अभियंता ने जानकारी देते हुए बताया कि ट्रांसफॉर्मर की कमी को दूर किया जा रहा है। साथ ही ओवरलोडिंग के लिए नगर में चेकिंग अभियान भी जल्द से जल्द चलाया जाएगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें