नगदी-जेवरात की चोरी के मामले में एक माह बाद रिपोर्ट दर्ज
नगर क्षेत्र के गांव ततारपुर में अज्ञात चोरों ने एक घर में चोरी की, जिसमें सोने-चांदी के जेवरात, 30 हजार रुपये की नकदी और दो मोबाइल फोन चुराए गए। पीड़ित अभय कुमार ने पुलिस को रिपोर्ट दी, लेकिन पहले कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

नगर क्षेत्र के गांव ततारपुर में अज्ञात चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए सोने-चांदी के जेवरात, नगदी और दो मोबाइल फोन चोरी कर लिए। नगर पुलिस ने करीब एक माह बाद एसएसपी के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नगर कोतवाली में गांव ततारपुर निवासी पीड़ित अभय कुमार ने एसएसपी के आदेश पर दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया है कि 10-11 मई की रात को चोरों ने उसके घर में चोरी की घटना को अंजाम दिया था। चोर उसके घर से सोने का लॉकेट, चांदी की पाजेब, 30 हजार रुपये रुपये की नकदी और दो एंड्रॉयड मोबाइल फोन चोरी कर ले गए।
पीड़ित अभय कुमार ने बताया कि घटना के संबंध में उन्होंने अगले ही दिन स्थानीय कोतवाली नगर थाने में लिखित प्रार्थना पत्र दिया था, किंतु पुलिस ने न तो मामले की रिपोर्ट दर्ज की और न ही चोरों का सुराग लगाने के लिए कोई ठोस कार्रवाई की गई। इसके चलते उन्हें एसएसपी से शिकायत करने पर मजबूर होना पड़ा है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही चोरों को पकड़कर घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


