जाहरवीर बाबा गोरखपीठ मंदिर से दान पात्र चोरी

Apr 08, 2026 06:09 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बुलंदशहर
share

Bulandsehar News - गांव राजौर के जाहरवीर बाबा गोरखपीठ मंदिर में अज्ञात चोरों ने दान पात्र का ताला तोड़कर हजारों रुपए व कृषि उपकरण चुरा लिए। महंत संजू भगत ने पुलिस चौकी में घटना की रिपोर्ट दी है। कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र कुमार शर्मा ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।

जाहरवीर बाबा गोरखपीठ मंदिर से दान पात्र चोरी

गांव राजौर स्थित जाहरवीर बाबा गोरखपीठ मंदिर से चोरों ने दान पात्र का ताला तोड़कर व हजारों रुपए का सामान चोरी कर ले गए। महंत ने चौकी में घटना की तहरीर दी। बुधवार को जाहरवीर बाबा गोरख पीठ मंदिर के मंहत संजू भगत ने रूपवास स्थित पुलिस चौकी पर तहरीर देकर बताया है, कि मंगलवार की रात्रि में अज्ञात चोरों ने मंदिर में रखे दान पात्र का ताला तोड़कर दान पात्र से हजारों रुपए व क्षेत्र के तेलिया नंगला के जंगल से एक दर्जन नलकूपों की झटका मशीन, बैटरी व कृषि संबंधित उपकरण चुरा ले गए। कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।