ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बुलंदशहरग्रामीणों ने खोला पार्टी जिलाध्यक्ष के खिलाफ मोर्चा, एसपी से शिकायत

ग्रामीणों ने खोला पार्टी जिलाध्यक्ष के खिलाफ मोर्चा, एसपी से शिकायत

कोतवाली क्षेत्र के निवाड़ा के ग्रामीणों ने एक पार्टी के पदाधिकारी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। ग्रामीणों ने शुक्रवार को एसपी कार्यालय पर पहुंचकर संबंधित पार्टी के जिलाध्यक्ष पर अवैध रूप से जमीन पर...

ग्रामीणों ने खोला पार्टी जिलाध्यक्ष के खिलाफ मोर्चा, एसपी से शिकायत
हिन्दुस्तान टीम,बुलंदशहरFri, 03 May 2019 02:06 PM
ऐप पर पढ़ें

कोतवाली क्षेत्र के निवाड़ा के ग्रामीणों ने एक पार्टी के पदाधिकारी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। ग्रामीणों ने शुक्रवार को एसपी कार्यालय पर पहुंचकर संबंधित पार्टी के जिलाध्यक्ष पर अवैध रूप से जमीन पर कब्जाने का आरोप लगाया है। आरोप यह भी है कि विवाद करने पर अनेक लोगों ने उनके साथ मारपीट की तथा घायल कर दिया। मारपीट के दौरान हमलावरों में कुछ दिन पूर्व हथियार तस्करी में जेल भी जा चुका है। पीड़ितों में एसपी से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें