ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बुलंदशहरगल्ला व्यापारियों की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी

गल्ला व्यापारियों की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी

गल्ला व्यापारियों की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी

गल्ला व्यापारियों की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी
हिन्दुस्तान टीम,बुलंदशहरTue, 22 Sep 2020 05:21 PM
ऐप पर पढ़ें

खुर्जा/पहासू। संवाददाता

खुर्जा और पहासू क्षेत्र में कृषि विधेयक के खिलाफ गल्ला व्यापारियों की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रही। वहीं मंडी में धान बेचने आ रहे किसानों को बेरंग वापस जाना पड़ रहा है।

खुर्जा के जीटी रोड स्थित नई मंडी के गल्ला व्यापारियों ने कृषि विधेयक के विरोध में सोमवार को हड़ताल शुरू कर दी थी।

साथ ही कृषि विधेयक को पारित नहीं होने की मांग को लेकर अनिश्चिितकालीन हड़ताल रखने का ऐलान भी किया। मांग पूरी नहीं होने पर मंगलवार को दूसरे दिन भी व्यापारियों की हड़ताल जारी रही। जिससे मंडी में धान, जौ आदि बेचने आ रहे किसानों को निराश होकर वापस जाना पड़ रहा है। इसी तरह कृषि विधेयक के विरोध में पहासू की अनाज मंडी दूसरे दिन भी बन्द रही।

अनाज मंडी गल्ला व्यापार संगठन ने 21 से 25 सितंबर तक हड़ताल रखने का फैसला किया है। गल्ला मंडी व्यापार मंडल के अध्यक्ष बिजेंद्र लोधी ने बताया कि मोदी सरकार कृषि को बड़े पूंजीपतियों तथा विदेशी कंपनियों के हवाले करके कृषि भूमि पर कब्जा कराना चाहती है। जिससे किसान बर्बाद हो जाएगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें