ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बुलंदशहररनियावली में अजगर निकलने से मचा हड़कंप

रनियावली में अजगर निकलने से मचा हड़कंप

रनियावली गांव में अजगर निकलने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया।

रनियावली में अजगर निकलने से मचा हड़कंप
हिन्दुस्तान टीम,बुलंदशहरSat, 02 Dec 2017 11:21 PM
ऐप पर पढ़ें

रनियावली गांव में अजगर निकलने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। सूचना के बाद भी वन विभाग की टीम मौके पर नहीं पहुंची। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत करके अजगर को पकड़कर जंगल में छोड़ दिया। शुक्रवार देर शाम ग्रामीणों ने गांव रनियावली के निकट अजगर देखा। जिसकी सूचना से ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। कुछ ही देर में मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। लेकिन वन विभाग की टीम मौके पर नहीं पहुंच सकी। जिसके बाद ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत करके अजगर को पकड़ लिया और सुरक्षित स्थान पर जंगल में छोड़ आए। वन विभाग की लापरवाही से ग्रामीणों में रोष है। वन रक्षक प्रमोद कुमार का कहना है कि मामला संज्ञान में नहीं है।-

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें