ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बुलंदशहरखौलते पानी की बाल्टी में गिरा मासूम बालक, मौत

खौलते पानी की बाल्टी में गिरा मासूम बालक, मौत

नगर क्षेत्र स्थित बालाजी नगर में खौलते पानी से भरी बाल्टी में गिर जाने से ढाई वर्षीय मासूम बालक बुरी तरह झुलस...

नगर क्षेत्र स्थित बालाजी नगर में खौलते पानी से भरी बाल्टी में गिर जाने से ढाई वर्षीय मासूम बालक बुरी तरह झुलस...
1/ 2नगर क्षेत्र स्थित बालाजी नगर में खौलते पानी से भरी बाल्टी में गिर जाने से ढाई वर्षीय मासूम बालक बुरी तरह झुलस...
नगर क्षेत्र स्थित बालाजी नगर में खौलते पानी से भरी बाल्टी में गिर जाने से ढाई वर्षीय मासूम बालक बुरी तरह झुलस...
2/ 2नगर क्षेत्र स्थित बालाजी नगर में खौलते पानी से भरी बाल्टी में गिर जाने से ढाई वर्षीय मासूम बालक बुरी तरह झुलस...
हिन्दुस्तान टीम,बुलंदशहरWed, 20 Dec 2017 11:03 PM
ऐप पर पढ़ें

नगर क्षेत्र स्थित बालाजी नगर में खौलते पानी से भरी बाल्टी में गिर जाने से ढाई वर्षीय मासूम बालक बुरी तरह झुलस गया। दिल्ली के सफदरगंज अस्पताल में बालक ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। हादसे से पीड़ित परिवार में कोहराम मचा हुआ है। मृतक बालक अपने माता-पिता की इकलौती संतान था।

बालाजी नगर में यतेंद्र सिंह अपनी पत्नी एवं ढाई वर्षीय पुत्र विहू के साथ रहते हैं। यतेंद्र एक निजी कंपनी में काम करते हैं। बताया जाता है कि मंगलवार सुबह घर के बाथरूम में नहाने के लिए पानी गर्म किया गया था। बाल्टी में पानी खौलने लगा था। उसी दौरान बालक विहू वहां खेलते हुए पहुंच गया और बाल्टी के पास उसका संतुलन बिगड़ गया, जिससे वह बाल्टी में जा गिरा। उसकी चीख पुकार सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और बालक को गर्म पानी की बाल्टी से निकाला। बालक को तत्काल निजी चिकित्सक के यहां ले जाया गया, जहां से उसे प्राथमिक उपचार के बाद दिल्ली रेफर कर दिया गया। देर शाम दिल्ली के सफदरगंज अस्पताल में उपचार के दौरान विहू ने दम तोड़ दिया। शव को बुलंदशहर लाकर अंतिम संस्कार कर दिया गया। हादसे से पीड़ित परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। रालोद नेता कुंवरवीर सिंह समेत कई प्रमुख लोगों ने घर पहुंचकर पीड़ित परिजनों को सांत्वना दी है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें