ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बुलंदशहर सील हॉट स्पॉट खुलने से खिले लोगों के चेहरे, प्रशासनिक अधिकारियों के प्रयासों को सराहा

सील हॉट स्पॉट खुलने से खिले लोगों के चेहरे, प्रशासनिक अधिकारियों के प्रयासों को सराहा

सील हॉट स्पॉट खुलने से खिले लोगों के चेहरे, प्रशासनिक अधिकारियों के प्रयासों को...

  सील हॉट स्पॉट खुलने से खिले लोगों के चेहरे, प्रशासनिक अधिकारियों के प्रयासों को सराहा
हिन्दुस्तान टीम,बुलंदशहरTue, 19 May 2020 06:43 PM
ऐप पर पढ़ें

जहांगीराबाद में मंगलवार को प्रशासन ने नगर के सभी हॉट स्पॉट की सील को खोल दिया। सील खुलने व आवश्यक वस्तुओं की सभी दुकानों के खुलने से नगर के लोगों ने राहत की सांस ली है। पिछले 42 दिनों से नगर में सील की बंदिशें झेलने के बाद आपके प्रिय समाचार पत्र हिन्दुस्तान से व्हाटसएप संवाद में लोगों ने अपने अनुभवों को साझा किया। नगर के मौहल्ला कायस्थवाड़ा निवासी किसान रामहरी गोयल ने बताया कि प्रशासनिक सख्ती व स्थानीय निवासियों द्वारा लॉक डाउन व सोशल डिस्टेंसिंग के पालन के कारण ही नगर कोरोना मुक्त हो पाया है। 42 दिन बाद सील खुलने के बाद लोगों को आंशिक राहत मिली है। सभासद नवीन बंसल ने बताया कि एक लंबा समय सील/हॉट स्पॉट्स इलाकों में रहने के बाद लोगों को कुछ राहत मिली है। सबसे बड़ा संकट लोगों के सामने रोजी रोटी का है। क्योंकि अभी सभी दुकानों के खुलने के सम्बन्ध में कोई स्पष्ट दिशा निर्देश ही जारी नहीं किये गए हैं। होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. बीएन पाठक ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि वैश्विक महामारी के इस दौर में प्रत्येक व्यक्ति के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। पिछले दो माह से दुकानें बंद होने के कारण आमजन के साथ व्यापारियों को भी काफी समस्या हुई हैं। किन्तु लोगों को इस महामारी से बचाने के लिए नियमों का पालन कराना भी आवश्यक था। कांग्रेस नेता अम्बरीष वर्मा ने लॉकडाउन के बारे में बात करते हुए कहा कि नगर के हालातों में सुधार सभी के लिए शुभ संकेत हैं। व्यापारी वर्ग की समस्या को भी दृष्टिगत रखते हुए प्रशासन को निर्णय लेना चाहिए। लॉकडाउन 4 को लेकर दिशा निर्देश व्यापारी वर्ग की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए बनाये जाएं तो बेहतर है। नगर के पेट्रोल पंप व्यवसायी हिमांशु वार्ष्णेय ने कहा कि पिछले 42 दिन सील हॉट स्पॉट्स में लोगों का जीवन बहुत प्रभावित हुआ है। लोगों को आवश्यक वस्तुओं के लिए भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था। कोरोना के संकट से उबरने के बाद डॉ. सन्तोष गुप्ता ने स्थानीय निवासियों को संदेश दिया है कि नगर के हालात काफी मुश्किलों के बाद सामान्य हुए हैं। यह बीमारी एक गम्भीर विषय है। इसलिए शासन प्रशासन द्वारा जारी दिशा निर्देशों का पालन करते हुए मास्क का प्रयोग भी अवश्य करें।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें