ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बुलंदशहरबाजारों में चढ़ा करवा चौथ पर्व का रंग, उमड़ रही भीड़

बाजारों में चढ़ा करवा चौथ पर्व का रंग, उमड़ रही भीड़

सुहागिन महिलाओं के सबसे प्रिय पर्व करवा चौथ को लेकर शहर से लेकर देहात के बाजार रौनक से गुलजार हैं। रविवार को करवा चौथ का पर्व मनाया जाएगा तो...

बाजारों में चढ़ा करवा चौथ पर्व का रंग, उमड़ रही भीड़
हिन्दुस्तान टीम,बुलंदशहरThu, 21 Oct 2021 09:30 PM
ऐप पर पढ़ें

बुलंदशहर। संवाददाता

सुहागिन महिलाओं के सबसे प्रिय पर्व करवा चौथ को लेकर शहर से लेकर देहात के बाजार रौनक से गुलजार हैं। रविवार को करवा चौथ का पर्व मनाया जाएगा तो खरीदारी करने के लिए महिलाओं की बाजारों में भीड़ है। ब्यूटी पार्लरों में एडवांस बुकिंग चल रही है। सबसे ज्यादा ज्वैलरी एवं कपड़ों की खरीदारी महिलाएं कर रही हैं। कोरोना की मंदी से निराश दुकानदारों के चेहरों पर ग्राहकों की खरीदारी के लिए बढ़ रही भीड़ से खुशी दिख रही है।

करवा चौथ का पर्व रविवार यानि 24 अक्तूबर को मनाया जाएगा। पर्व जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है उसी तरह से बाजारों में खरीदारी करने के लिए महिलाओं की भीड़ आ रही है। करवा चौथ के दिन महिलाएं पति की आयु के लिए व्रत रखती हैं। पर्व में समय कम रह गया है तो महिलाओं ने खरीदारी शुरू कर दी है। सबसे ज्यादा भीड़ ब्यूटी पार्लरों एवं कपड़ों की दुकान पर है। खासतौर से कपड़ों में महिलाओं को लहंगा चुनरी सबसे ज्यादा पसंद आ रही है। ज्वैलरी बाजार भी करवा चौथ पर गुलजार है महिलाएं ज्वैलरी खरीद रही हैं। नगर के प्रमुख ज्वैलरी शोरूमों पर खरीदारी के भीड़ है, आकर्षक ज्वैलरी ऑर्डर पर भी बनवाई जा रही है और इसकी पहले बुकिंग कराई गई है। नगर के अंसारी रोड, चौक बाजार, डीएम रोड व साठा सहित मॉल में इस समय खरीदारी चल रही है। खासकर कपड़ा, मनियारी की दुकानों पर भीड़ उमड़ना शुरू हो जाती है, और ये भीड़ रात तक दुकानों में जमी रहती है। नगर के ब्यूटी पॉर्लरों में महिलाओं के संजने संवरने के लिए बुकिंग चल रही है। हाथों में मेहंदी लगवाने के लिए महिलाएं बाजारों में पहुंच रही हैं। देहात क्षेत्रों से भी महिलाएं खरीदारी करने के लिए नगर के बाजारों में पहुंच रही हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें