किशोरी को खेत में ले जाकर दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज
अमरगढ़ चौकी क्षेत्र के एक गांव में किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। गांव के एक युवक ने किशोरी को खेत में खींचकर दुष्कर्म किया। पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसके साथी की तलाश जारी है।

अमरगढ़ चौकी क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी को गांव के ही एक युवक ने खेत में खींच कर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। आरोपी का साथी घटना के समय उनकी रखवाली करता रहा। किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। अमरगढ़ क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने तहरीर देकर बताया कि दोपहर को गांव का ही एक युवक उसकी नाबालिग पुत्री को उठाकर ले गया और खेत में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। किशोरी चिल्लाती रही और रहम की भीख मांगती रही, लेकिन आरोपी दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो गए।
घटना के समय आरोपी के साथी ने भी सहयोग किया। पुलिस ने पीड़ित के पिता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।पुलिस ने उसके साथी की तलाश शुरू कर दी है। इस संबंध में अमरगढ़ चौकी प्रभारी ने बताया कि किशोरी के साथ हुए दुष्कर्म की घटना में पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को जेल भेज दिया है। उसके साथी की तलाश की जा रही है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


