
डिजिटल उपस्थिति को लेकर शिक्षकों का प्रदर्शन
संक्षेप: Bulandsehar News - बुलंदशहर में, बेसिक स्कूलों के शिक्षकों ने बीएसए कार्यालय के बाहर डिजिटल उपस्थिति नीति के खिलाफ प्रदर्शन किया। शिक्षकों का आरोप है कि वेतन रोकने का आदेश गलत है और इसे तुरंत निरस्त किया जाना चाहिए। संगठन के नेताओं ने कहा कि शासन के निर्देशों की अवहेलना की जा रही है। संघर्ष जारी रहेगा।
बुलंदशहर। बेसिक स्कूलों में बच्चों की डिजिटल उपस्थिति को लेकर मंगलवार को बीएसए कार्यालय पर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने बीएसए कार्यालय पर प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा है। शिक्षकों ने कहा कि डिजिटल उपस्थिति को लेकर अभी शासन से कोई निर्णय नहीं लिया गया है। ऐसे में इस आदेश को तत्काल निरस्त किया जाए। ज्ञापन में संगठन के प्रांतीय उपाध्यक्ष सुरेंद्र यादव ने कहा कि बेसिक स्कूलों में डिजिटल उपस्थिति को लेकर बीएसए द्वारा शिक्षकों का वेतन रोका गया है जो पूरी तरह से गलत है। उन्होंने कहा कि इस आदेश को तत्काल निरस्त किया जाए शासन द्वारा डिजिटल उपस्थिति के आदेश को स्थगित किया गया है मगर जिले पर दबाव बनाया जा रहा है।

जिलाध्यक्ष देवेंद्र कुमार शर्मा ने कहा कि बीएसए के वेतन रोकने के आदेश पूरी तरह से गलत हैं। शिक्षकों का वेतन रूकने के कारण वह परेशान हैं। वेतन रोकने के आदेश शासन के निर्देशों की अवहेलना करते हैं। ऐसे आदेशों को किसी भी सूरत में बर्दास्त नहीं किया जाएगा। जिला मंत्री अरूण राठी, संयुक्त मंत्री पंकज गुप्ता, कोषाध्यक्ष कौशल किशोर और वरिष्ठ उपाध्यक्ष निर्भयनंद शर्मा ने कहा कि शिक्षकों के हितों को लेकर संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि बीएसए द्वारा आदेशों को निरस्त कर दिया गया है और संगठन की मांग को मान लिया गया है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




