ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बुलंदशहरफैसले के लिए दुष्कर्म पीड़िता के पिता की कनपटी पर तानी पिस्टल

फैसले के लिए दुष्कर्म पीड़िता के पिता की कनपटी पर तानी पिस्टल

ककोड़ क्षेत्र में दबंगों ने दुष्कर्म के मामले में फैसला करने के लिए पीड़िता के पिता की कनपटी पर पिस्टल तान दी। पीड़ित के घर पर पथराव किया गया। पीड़िता के पिता ने कई ग्रामीणों के साथ एसपी सिटी से मिलकर...

फैसले के लिए दुष्कर्म पीड़िता के पिता की कनपटी पर तानी पिस्टल
हिन्दुस्तान टीम,बुलंदशहरThu, 26 Oct 2017 11:29 PM
ऐप पर पढ़ें

ककोड़ क्षेत्र में दबंगों ने दुष्कर्म के मामले में फैसला करने के लिए पीड़िता के पिता की कनपटी पर पिस्टल तान दी। पीड़ित के घर पर पथराव किया गया। पीड़िता के पिता ने कई ग्रामीणों के साथ एसपी सिटी से मिलकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।

गुरुवार को एसपी सिटी से मिलकर पीड़ित पक्ष ने बताया कि 24 अक्तूबर को उसने पुत्री के साथ दुष्कर्म की घटना की रिपोर्ट थाना ककोड़ में दर्ज कराई थी। आरोप है कि मंगलवार रात को आरोपी पक्ष के लोगों ने उसके घर पर पथराव किया। आरोपी युवक के दबंग रिश्तेदारों ने उसकी कनपटी पर पिस्टल तान दी और फैसला न करने पर जान से मारने की धमकी दी।

पीड़ित पिता ने बताया कि आरोपी पक्ष द्वारा उनको झूठे केस में फंसाने की भी साजिश रची जा रही है। एसपी सिटी ने ककोड़ पुलिस को प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई के आदेश दिए हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें