ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बुलंदशहररामलीला में हुआ ताड़का वध, जय श्रीराम के जयकारों से गूंजा मैदान

रामलीला में हुआ ताड़का वध, जय श्रीराम के जयकारों से गूंजा मैदान

बुलंदशहर। नगर के नुमाइश मैदान में चल रही श्रीराम लीला में कलाकारों ने ताड़का, ताड़का, सुबाहु, मारीच के वध की लीला का मंचन किया। सुंदर लीला देखकर...

रामलीला में हुआ ताड़का वध, जय श्रीराम के जयकारों से गूंजा मैदान
हिन्दुस्तान टीम,बुलंदशहरTue, 27 Sep 2022 11:40 PM
ऐप पर पढ़ें

बुलंदशहर। नगर के नुमाइश मैदान में चल रही श्रीराम लीला में कलाकारों ने ताड़का, ताड़का, सुबाहु, मारीच के वध की लीला का मंचन किया। सुंदर लीला देखकर श्रद्धालु भी भाव-विभोर हो उठे। ऋषि-मुनि राक्षसों के आतंक से भयभीत थे। यज्ञ की रक्षा के लिए ऋषि विश्वामित्र ने राजा दशरथ से राम-लक्ष्मण को भेजने के लिए कहा था। देर रात तक श्रद्धालु लीला देखते रहे।

श्रीरामलीला सभा द्वारा नुमाइश मैदान में रामलीला का मंचन कराया जा रहा है। मुरादाबाद से आए कलाकारों ने आहिल्या उद्धार एवं मारीच वध लीला का सुंदर ढंग से मंचन किया। श्रीराम लीलासभा के अध्यक्ष नीरज जिंदल ने बताया कि भगवान श्रीराम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न गुरुकुल में पठन-पाठन के उपरांत अयोध्या पहुंचे। राजकुमारों के आगमन पर नगर में खुशी मनाई जा रही थी, तभी ऋषि विश्वामित्र राक्षसों से अपने यज्ञ की रक्षा के लिए राजा दशरथ के पास पहुंचते हैं और राम-लक्ष्मण को भेजने की गुहार लगाते हैं। जिस पर राजा दशरथ का मन भारी हो गया। महर्षि वशिष्ठ ने उन्हें समझाया कि क्षत्रिय धर्म का पालन करने के लिए पुत्रमोह छोड़ दीजिए। इसके बाद भगवान राम ने विश्वामित्र के यज्ञो की रक्षा करते हुए ताड़का, सुबाहु, मारीच आदि राक्षसों का वध किया। इस अवसर पर मीडिया प्रभारी मोहित गर्ग, सुधीर कुमार गोयल, मनोज गर्ग, अमित कुमार मित्तल, मनमोहन गुप्ता, दिनेश अग्रवाल, महावीर प्रसाद सिंघल आदि मौजूद रहे।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें