ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बुलंदशहरतेज धूप और उमस से छूटे लोगों के पसीने, तापमान 33 डिग्री

तेज धूप और उमस से छूटे लोगों के पसीने, तापमान 33 डिग्री

जनपद में मौसम का बुरा हाल है। उमसभरी गर्मी के साथ तेज धूप ने लोगों का हाल-बेहाल कर दिया...

तेज धूप और उमस से छूटे लोगों के पसीने, तापमान 33 डिग्री
हिन्दुस्तान टीम,बुलंदशहरThu, 03 Sep 2020 03:33 AM
ऐप पर पढ़ें

जनपद में मौसम का बुरा हाल है। उमसभरी गर्मी के साथ तेज धूप ने लोगों का हाल-बेहाल कर दिया है। बारिश से मिली राहत के बाद फिर लोगों की आफत हो गई है। हालांकि मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक बारिश के आसार बने हुए हैं, लेकिन उमस लोगों को परेशान कर रही है। अधिकतम तापमान भी 33 डिग्री सेल्सियस पर बना हुआ है।

मौसम विभाग ने अभी और बारिश की उम्मीद जताई है, लेकिन इस बीच लोगों को गर्मी के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बुधवार को सुबह से ही तेज धूप और उमस के चलते लोग परेशान रहे। दोपहर होते-होते गर्मी का असर और बढ़ गया।

गर्मी और उमस के कारण लोग पसीनों से तर-बतर हो रहे हैं। लोगों की मानें तो इस समय छिटपुट नहीं तेज बारिश से ही गर्मी से राहत मिल सकती है। बारिश के लिए लोग आसमान की ओर टकटकी लगाये देख रहे हैं। मौसम विभाग की मानें तो उमस बढ़ने के कारण बारिश की उम्मीद भी बढ़ी है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें