ईश्वर आराधना के साथ करें अच्छे कर्म : सुमेधानंद
Bulandsehar News - नर्वदेश्वर धाम पर चल रही श्रीमद भागवत कथा में स्वामी सुमेधानंद ने कहा कि मनुष्य को प्रतिदिन कई पापों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने ईश्वर के समक्ष प्रायश्चित और अच्छे कर्मों का आह्वान किया। सत्संग...

नर्वदेश्वर धाम पर चल रही श्रीमद भागवत कथा में स्वामी सुमेधानंद ने कहा कि मनुष्य जीवन में जाने अनजाने प्रतिदिन कई पाप होते हैं। उनका ईश्वर के समक्ष प्रायश्चित करना ही एक मात्र मुक्ति पाने का उपाय है। उन्होंने ईश्वर आराधना के साथ अच्छे कर्म करने का आह्वान किया। श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के तीसरे दिन कथा में उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए उन्होंने जीवन में सत्संग व शास्त्रों में बताए आदर्शों का श्रवण करने का आह्वान करते हुए कहा कि सत्संग में वह शक्ति है, जो व्यक्ति के जीवन को बदल देती है। उन्होंने कहा कि व्यक्तियों को अपने जीवन में क्रोध, लोभ, मोह, हिंसा, संग्रह आदि का त्यागकर विवेक के साथ श्रेष्ठ कर्म करने चाहिए। भजनों पर श्रोता भाव विभोर होकर नाचने लगे। व्यवस्थाओं में राधेश्याम गुप्ता, सुनील माहेश्वरी,विपुल एंग्लो,विकास शर्मा,अजय मित्तल,राजकुमार बंसल आदि ने सहयोग किया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।