ससुरालियों ने तनु को आत्महत्या के लिए उकसाया था, भाई ने लगाए आरोप, रिपोर्ट दर्ज

हिन्दुस्तान, बुलंदशहर
Follow us on Google News
share

बीते रविवार को विवाहिता तनु गोयल का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला। मृतका के पति मोहित गोयल के गैर समुदाय की महिला के साथ अवैध संबंध थे, जिसके कारण विवाद होता रहता था। तनु के भाई ने आरोप लगाया कि ससुराल वालों ने उसकी बहन को आत्महत्या के लिए उकसाया। पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

ससुरालियों ने तनु को आत्महत्या के लिए उकसाया था, भाई ने लगाए आरोप, रिपोर्ट दर्ज

बीते रविवार को संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता तनु गोयल का शव फंदे से लटका मिला था। मामले में सामने आया है कि मृतका तनु गोयल के पति मोहित गोयल के नगर निवासी एक गैर समुदाय की महिला के साथ अवैध संबंध थे, जिसको लेकर दोनों में विवाद होता रहता था। वहीं, ससुरालजन मृतका तनु गोयल को आत्महत्या करने के लिए उकसाते थे। मृतका तनु के भाई हर्ष गुप्ता ने एसपी के आदेश से रिपोर्ट थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि उन्होंने अपनी बहन तनु गोयल की शादी 22 नवंबर 2015 को नगर निवासी मोहित गोयल के साथ की थी।

उसकी बहन के तीन बच्चे पुत्री भूमि (8) व पुत्र अंश गोयल (6) पुत्री सृष्टि (2) है। जो वर्तमान में मोहित गोयल के पास है। उसने बताया कि शादी के कुछ समय बाद से ही उसके बहनोई मोहित गोयल के कस्बे की ही गैर समुदाय महिला रूखसार से अवैध सम्बन्ध थे। जिसकी भनक उनकी बहन मृतक तनु को लग गई थी। उसके भाई का आरोप है कि उसके बहनोई की शिकायत बहन तनु ने सास, अनीता गोयल, देवर अंकुर गोयल से की थी तो उन्होंने उल्टा तनु को घर छोड़कर चले जाने या आत्महत्या करने के लिए उकसाया। वही उसके भाई ने उक्त महिला पर अपनी बहन तनु को अपना पति छोड़ने को व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया। उसकी बहन तनु ने अपने पति मोहित गोयल से इस बात का विरोध किया तो उसने उक्त महिला से शादी करने की धमकी दी। वही उसके भाई ने बहन के ससुरालियों पर मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित व मारपीट करने का आरोप लगाया। जिससे छुब्ध होकर उसकी बहन ने दिन रविवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने एसएसपी के आदेश पर मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाल धर्मेंद्र शर्मा ने बताया कि मामलें में पति मोहित गोयल,महिला रुखसार व देवर अंकुर गोयल व सास अनिता गोयल के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में रिपोर्ट दर्ज की है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।