पॉलिटेक्निक छात्रा का शव फंदे पर लटका मिला

Feb 14, 2026 10:59 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बुलंदशहर
share

Bulandsehar News - -प्राचार्य के निजी आवास में किराए पर रह रही थी छात्रा पॉलिटेक्निक छात्रा का शव फंदे लटका मिलापॉलिटेक्निक छात्रा का शव फंदे लटका मिला

पॉलिटेक्निक छात्रा का शव फंदे पर लटका मिला

जहांगीराबाद थाना क्षेत्र स्थित जनता पॉलिटेक्निक की डिप्लोमा इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग की प्रथम वर्ष की छात्रा की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। छात्रा प्राचार्य के निजी आवास में किराए पर रह रही थी। शनिवार की सुबह छात्रा का शव कमरे में फांसी के फंदे पर लटका मिला। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर जांच करते हुए छात्रा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस इसे आत्महत्या मान रही है। जानकारी के मुताबिक डिबाई क्षेत्र निवासी छात्रा जहांगीराबाद स्थित जनता पॉलिटेक्निक में डिप्लोमा इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियरिंग प्रथम वर्ष में पढ़ रही थी। छात्रा जनता पॉलिटेक्निक के प्राचार्य मंजू बंसल के टीचर कॉलोनी स्थित पुख्ता बाजार के निजी आवास में छत पर बने कमरे में रह रही थी।

शनिवार की सुबह छात्रा का शव कमरे में फांसी के फंदे पर लटका मिला। छात्रा के कानो में इयर फोन लगा हुआ था। बिस्तर के ऊपर कुर्सी रखी हुई थी और गले में दुपट्टे से फंदा लगा था। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और फॉरेंसिक टीम को सूचना दी। थोड़ी देर बाद फॉरेंसिक टीम और मृतका के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। फॉरेंसिक टीम और पुलिस ने मौके पर जांच पड़ताल की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रात में खाना खाया, सुबह लटका मिला शव प्राचार्य मंजू बंसल ने बताया कि निजी आवास पर छत के ऊपर दो-तीन कमरे बने हुए थे, जिनमें छात्रा रह रही थी। शुक्रवार की शाम को छात्रा ने अपनी रूम पार्टनर छात्रा के साथ खाना बनाया और खाना खाने के बाद पास के ही कमरे में पढ़ने चली गई थी। रूम पार्टनर पढ़ने के बाद सो गई थी। सुबह दरवाजा खटखटाने के बाद भी छात्रा बाहर नहीं आई तो खिड़की से झांक कर देखा। उसका का शव फंदे पर लटका हुआ दिखा। इस मामले की सूचना परिजन और पुलिस को दी गई। छात्रा की मौत की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं इस संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक संजेश कुमार ने बताया कि छात्रा ने कमरे के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या की है। परिजनों और फोरेंसिक टीम की मौजूदगी में वीडियोग्राफी कराते हुए कमरे को खुलवाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। फॉरेंसिक टीम ने मौके पर जांच पड़ताल की है। मामले में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।