ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बुलंदशहरएडीजी कानून व्यवस्था का खुर्जा देहात थाने में औचक निरीक्षण

एडीजी कानून व्यवस्था का खुर्जा देहात थाने में औचक निरीक्षण

एडीजी कानून व्यवस्था का खुर्जा देहात थाने में औचक निरीक्षण

एडीजी कानून व्यवस्था का खुर्जा देहात थाने में औचक निरीक्षण
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,बुलंदशहरThu, 23 Jul 2020 06:43 PM
ऐप पर पढ़ें

मेरठ जोन एडीजी कानून व्यवस्था राजीव सब्बरवाल ने खुर्जा देहात थाने का औचक निरीक्षण किया। थाने में तैनात पुलिसकर्मियों में हड़कंप की स्थिति मच गई। शौचालयों की साफ सफाई तथा कवाड़ में तब्दील हो रहे वाहनों की नीलामी के आदेश दिए। गुरुवार की शाम करीब 5:30 बजे मेरठ जोन एडीजी कानून व्यवस्था राजीव सब्बरवाल खुर्जा पहुंचे। उन्होंने थाने के अभिलेखों का बारीकी से निरीक्षण किया। इसके बाद बीट दरोगा तथा एसओ से थाने के टॉप 10 बदमाशों की स्थिति के बारे में जाना। उन्होंने कहा कि बदमाशों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करके जेल भेजो। इसके बाद थाना परिसर में खड़े वाहनों को देखकर नाराजगी व्यक्त की। नीलामी की प्रक्रिया आरंभ करके थाने की सफाई कराई जाए। साथ ही शौचालय की गंदगी पर भी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि थाने मेंं किसी भी प्रकार की गंदगी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस मौके पर एसएसपी संतोष कुमार सिंह, एसपी देहात हरेंद्र कुमार सिंह, सीओ सुरेश कुमार, एसओ सतेंद्र कुमार मौजूद रहे।

विधानसभा चुनाव 2023 के सारे अपड्टेस LIVE यहां पढ़े