मोदी के नेतृत्व में भारत बना सशक्त-गौरवशाली राष्ट्र : सुरेश राणा
Bulandsehar News - पूर्व मंत्री सुरेश राणा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत एक सशक्त राष्ट्र बना है। उन्होंने सेवा पखवाड़ा जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से समाज में जागरूकता बढ़ाने की बात की। भाजपा...

प्रदेश के पूर्व मंत्री सुरेश राणा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आज दुनिया में एक सशक्त और गौरवशाली राष्ट्र के रूप में स्थापित हुआ है। मोदी का जीवन प्रेरणा स्रोत है और सेवा पखवाड़ा जैसे कार्यक्रम समाज में जागरूकता एवं सेवा भाव को और मजबूत करते हैं। गुरुवार को नगर के डीएम रोड स्थित ग्रीन इंडिया होटल में भाजपा के प्रबुद्ध संवाद कार्यक्रम को पूर्व मंत्री सुरेश राणा बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। अध्यक्षता कर रहे भाजपा जिलाध्यक्ष विकास चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने जीवन को राष्ट्रसेवा के लिए समर्पित किया है।
सेवा पखवाड़ा अभियान का उद्देश्य समाज के अंतिम पायदान तक सेवा कार्य पहुंचाना है। भाजपा कार्यकर्ता लगातार जनकल्याणकारी कार्यों में जुटे हैं। संचालन भाजपा प्रबुद्ध संवाद के संयोजक जिला महामंत्री संजय गुर्जर ने किया। इस दौरान विधायक लक्ष्मीराज सिंह, विधायक सीपी सिंह, पालिकाध्यक्ष दीप्ति मित्तल, जिला महामंत्री सन्तोष बाल्मीकि, ऊषा बंसल, दीपक ऋषि, दीपक दुल्हेरा, नागेन्द्र प्रधान,हितेश गर्ग,भावतोष गुर्जर, दिनेश धन्नू, नीरज जिंदल, नरेश गोयल, योग गुरु नरेन्द्र बंसल,कमल मकवाना, भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष शशि शर्मा, भीष्म सिसोदिया, कल्पना वर्मा, पारुल बंसल ,रीना लोधी,हेमा राठी ,मंजू तेवतिया,संध्या बालियान,आदि उपस्थित रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




