ट्रेन के आगे कूदकर कैंटीन संचालक ने की आत्महत्या, चौकी इंचार्ज समेत तीन निलंबित

हिन्दुस्तान, बुलंदशहर
Follow us on Google News
share

ट्रेन के आगे कूदकर कैंटीन संचालक ने की आत्महत्या, चौकी इंचार्ज समेत तीन निलंबित

ट्रेन के आगे कूदकर कैंटीन संचालक ने की आत्महत्या, चौकी इंचार्ज समेत तीन निलंबित

खुर्जा जंक्शन रेलवे स्टेशन पर कैंटीन संचालक ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। कैंटीन संचालक को बचाने के प्रयास में जीआरपी कर्मी बाल-बाल बचा। घटना का सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो की हिन्दुस्तान पुष्टि नहीं करता है। इस मामले में चौकी प्रभारी सहित तीन जीआरपी कर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। कानपुर जिले के थाना सार के गांव तेलियाबर निवासी अमरदीप(26 वर्ष) खुर्जा जंक्शन रेलवे स्टेशन पर कैंटीन का संचालक था। बताया जाता है कि उसके पास एक व्यक्ति पानी की बोतल लेने के लिए आया था। जिसके बाद बोतल लेने को लेकर विवाद हो गया। स्टेशन पर तैनात जीआरपी कर्मी अपने साथ अमरदीप और उक्त व्यक्ति को चौकी पर ले आए। कुछ देर बाद अमरदीप चौकी के सामने से गुजर रहे रेलवे ट्रेक पर कूद गया। जिस पर गोरखधाम एक्सप्रेस ट्रेन तेज गति से आ रही थी। जिसे देख मौके पर मौजूद जीआरपी कर्मी सिपाही सुनील भी ट्रेक पर कूद गया। साथ ही कैंटीन संचालक अमरदीप को ट्रेक से हटाते हुए बचाने का प्रयास किया। कुछ ही सैकेंडों में ट्रेन से कटकर कैंटीन संचालक की मौत हो गई। इस दौरान जीआरपी कर्मी सिपाही सुनील बाल बाल बचा। घटना स्टेशन पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। जोकि वायरल हो रही है। उधर, मृतक के बुआ के बेटे सुरेश ने जीआरपी की भूमिका पर सवाल उठाए हैं। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। वहीं खुर्जा जंक्शन पर चर्चा का माहौल है。

चौकी प्रभारी सहित तीन जीआरपी कर्मी निलंबित

खुर्जा। सीसीटीवी वीडियो के अनुसार जीआरपी कर्मी और अमरदीप के बीच पहले वार्ता होती दिखती है। जिसके बाद अमरदीप रेलवे ट्रेक की ओर कूद गया। जिसमें ट्रेन से कटकर अमरदीप की मौत हो गई। जीआरपी सीओ इटावा ने बताया कि इस मामले में चौकी प्रभारी अरविंद चौधरी, कांस्टेबल सुनील कुमार और कांस्टेबल सचिन को निलंबित कर दिया गया है।

कोट-

कैंटीन संचालक ने ट्रेन के आगे आकर आत्महत्या की है। इस मामले में चौकी प्रभारी अरविंद चौधरी, कांस्टेबल सुनील कुमार और कांस्टेबल सचिन को निलंबित कर दिया गया है।

-उदय प्रताप सिंह, सीओ, जीआरपी इटावा

सामान्य प्रश्न

कैंटीन संचालक ने आत्महत्या क्यों की?
कैंटीन संचालक अमरदीप ने पानी की बोतल लेने के विवाद के बाद रेलवे ट्रेक पर कूदकर आत्महत्या की।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।