Hindi NewsUttar-pradesh NewsBulandsehar NewsSudden Weather Change in Bulandshahr Causes Drop in Temperature and Rain Forecast
आसमान में बादलों का डेरा, दिनभर ठंड का अहसास

आसमान में बादलों का डेरा, दिनभर ठंड का अहसास

संक्षेप:

Bulandsehar News - बुलंदशहर में मौसम में अचानक बदलाव के कारण ठंड बढ़ गई है। बादलों और सर्द हवाओं की वजह से लोग अलाव तापते नजर आ रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 से 48 घंटे में बारिश की संभावना है, जिससे तापमान में गिरावट आ सकती है। किसानों को भी फसलों को लेकर चिंता है।

Jan 28, 2026 11:58 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बुलंदशहर
share Share
Follow Us on

बुलंदशहर। जनपद में मौसम के मिजाज में आए अचानक बदलाव ने आम जनजीवन की रफ्तार थाम दी है। मंगलवार से ही आसमान में छाए काले बादलों और सर्द हवाओं के कारण ठिठुरन बढ़ गई है। बुधवार को भी दिनभर सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए, जिससे ठंड का असर बढ़ा रहा। ठंड से सुबह-शाम कपकपी छूटती रही। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले 24 से 48 घंटे में बारिश की संभावना बनी हुई है, जिससे तापमान में और गिरावट दर्ज की जा सकती है। पछुआ हवाओं और बादलों की आवाजाही ने ठिठुरन बढ़ा दी है। सुबह और शाम के समय सड़कों पर आवाजाही कम हो गई है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

लोग जगह-जगह अलाव तापते नजर आ रहे हैं। बुधवार को भी सुबह से मौसम बदला नजर आया। दिनभर बादलों की आवाजाही से बारिश की संभावना बनी रही। धूप न निकलने के कारण अधिक ठंड का अहसास हुआ। मौसम बदलने के कारण आवाजाही कम देखने को मिली। इससे बाजारों में भी रौनक कम रही। अधिकतम तापमान 19 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया। -बारिश की संभावना, बढ़ेगी ठिठुरन मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से बारिश के आसार बने हुए हैं। यदि बारिश होती है, तो न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस तक की और गिरावट आ सकती है। इससे आने वाले दो-तीन दिनों तक कड़ाके की ठंड का दौर जारी रहने की उम्मीद है। -खेती पर असर, किसान चिंतित कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि यदि हल्की बूंदाबांदी होती है तो यह गेहूं और गन्ना की फसल के लिए अमृत समान होगी, लेकिन तेज हवा के साथ बारिश से नुकसान की भी आशंका है।