आंधी-बारिश से फसल चौपट, गर्मी से राहत, जलभराव से बढ़ी आफत

Apr 07, 2026 11:43 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बुलंदशहर
share

Bulandsehar News - मंगलवार को जिले में मौसम ने अचानक बदलाव दिखाया। सुबह धूप के बाद दोपहर में धूल भरी आंधी आई, जो झमाझम बारिश में बदल गई। इससे किसानों को फसल के नुकसान का सामना करना पड़ा। बारिश के कारण जलभराव और यातायात में रुकावट आई। तापमान में भी गिरावट आई है। मौसम विभाग ने बुधवार को और बारिश की संभावना जताई है।

आंधी-बारिश से फसल चौपट, गर्मी से राहत, जलभराव से बढ़ी आफत

जिले में मंगलवार को मौसम के दो अलग-अलग रूप देखने को मिले। दिन की शुरुआत सूर्यदेव के दर्शन के साथ हुई, लेकिन दोपहर होते-होते आसमान में धूल भरी आंधी चलने लगी। कुछ ही देर में आंधी के साथ शुरू हुई बूंदाबांदी झमाझम बारिश में तब्दील हो गई। अचानक हुई इस तेज बारिश से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली और मौसम सुहाना हो गया, वहीं दूसरी ओर जलभराव और फसलों के नुकसान ने आमजन व किसानों की मुश्किलें बढ़ा दीं। वहीं शहर में करीब साढ़े पांच बजे धूप निकली, मगर देहात क्षेत्रों में बूंदाबांदी का मौसम बना रहा। मंगलवार को सुबह से ही मौसम बदल गया।

दोपहर में आंधी के साथ बारिश शुरु हो गई। बारिश के कारण शहर से लेकर देहात क्षेत्रों तक गली-मोहल्लों में जलभराव और कीचड़ की स्थिति बन गई। इसके चलते यातायात व्यवस्था प्रभावित हुई और वाहन चालकों व राहगीरों को आवागमन में भारी परेशानी झेलनी पड़ी। लोग बारिश से बचने के लिए जगह-जगह रुकने को मजबूर दिखे। बारिश से बचाव के लिए छाते से भी बचाव करते हुए निकलते हुए नजर आए। मौसम में आए इस बदलाव से तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। जिले का न्यूनतम तापमान 17 डिग्री और अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।- किसानों को नुकसान, किसानों की उड़ी नींदइस बेमौसम बारिश और आंधी ने सबसे ज्यादा नुकसान किसानों का हुआ है। वर्तमान में गेहूं की कटाई का सीजन चरम पर है। खेतों में गेहूं की फसल पककर तैयार खड़ी थी और कई जगह किसानों ने फसल काटकर गट्ठर बनाकर रखे हुए थे। बारिश के पानी में कटी हुई फसल डूबने और खड़ी फसल के बिछने से किसानों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। अपनी मेहनत को बर्बाद होते देख अन्नदाता अब परेशान हैं। मौसम विभाग के अनुसार राहत के आसार अभी कम हैं और बुधवार को भी बारिश होने की प्रबल संभावना बनी हुई है।- बारिश के बाद शहर में निकली धूपशहर में बारिश के बाद फिर मौसम बदल गया। अचानक से करीब साढ़े पांच बजे निकली धूप ने सभी को हैरान कर दिया। मौसम के बदलाव से लोगों को दिक्कतें झेलनी पड़ी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।